हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ganesh Chaturthi: स्वाद के चक्कर में सेहत नहीं होगी खराब; बप्पा को चढ़ाएं अंजीर-खजूर के मोदक, पढ़ें बनाने की विधि

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाया जाता है। वैसे तो पारंपरिक मोदक उगड़ीचे होती हैं लेकिन अब लोग हेल्दी विकल्पों की तलाश करते हैं। ऐसी ही एक फ्यूजन मोदक की रेसिपी हम आपको बता रहे हैं, जो बनते हैं खजूर और अंजीर की मदद से। पढ़िए इसे बनाने की आसान विधि।

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2025: देशभर में इस समय गणेशोत्सव की धूम है। महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला यह त्योहार अब देश के कई राज्यों में इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान गणेश को इन दिनों लड्डू और मोदक का भोग लगाया जाता है। मोदक कई प्रकार के होते हैं जैसे नारियल मोदक, फ्राइड मोदक और उगड़ीचे मोदक। कुछ मॉडर्न फ्लेवर्स के भी मोदक अब बनाए जाते हैं जैसे चॉकलेट और पान फ्लेवर मोदक। हम आपको आज एक नए प्रकार के मोदक की रेसिपी बता रहे हैं, जो एक हेल्दी वेरिएंट है। ये अंजीर-खजूर मोदक है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है, जो शुगर के मरीज होते हैं।

ये भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा को जरूर लगाएं मुरमुरे के लड्डुओं का भोग, मिनटों में इस विधि से बनाएं

मशहूर शेफ संजीव कपूर के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट वीडियो में बताए गए मोदक की रेसिपी के अनुसार, आपको इन चीजों की आवश्यकता है:

विज्ञापन
  • 1 कप कटे हुए खजूर।
  • तीन-चौथाई कप कटा हुआ सूखा अंजीर।
  • एक-चौथाई कप कटा हुआ कटा हुआ बादाम।
  • 2 टेबलस्पून पिस्ता।
  • 2 टेबलस्पून किशमिश।
  • 2 टेबलस्पून नारियल का बुरादा।
  • आधी टीस्पून खसखस।

इन आसान स्टेप्स से बनाए मोदक

  • सबसे पहले मिक्सर ग्राइंडर में सूखे अंजीर को दरदरा पीस लें।
  • दूसरे स्टेप में खजूर को भी दरदरा पीसकर अलग रख दें।
  • इसके बाद किशमिश, नारियल का बुरादा, पिस्ता और बादाम को दरदरा पीस लें।
  • अगर एक साथ सभी चीजें नहीं पिस रही है, तो आप एक-एक करके इन्हें पीस सकते हैं।
  • अंत में खसखस मिलाकर मिक्सर को सिर्फ 1 बार घुमाएं।
  • इन सभी चीजों को एक बड़े बाउल में निकाल लें और फिर मोदक की शेप देकर इन्हें बनाएं।
  • मोदक बनाने के लिए मोदक मोल्ड का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- 21 दिन गेहूं की रोटी न खाने से शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, डॉक्टर से जानें सही विकल्प

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola