Balgam Ke Gharelu Upay: गले में दर्द, खराश और बलगम की दिक्कत ऐसी है जो आती और जाती हुई सर्दियों में अक्सर ही लोगों को हो जाती है. खासकर इस बलगम (Phlegm) के कारण हर समय असहजता महसूस होती है और ठीक तरह से सांस लेना भी मुश्किल लगने लगता है. ऐसे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह बलगम से छुटकारा पाया जा सकता है और गले की खराश (Sore Throat) को दूर किया जा सकता है. आइए एक्सपर्ट से ही जानते हैं इस खराश और बलगम के क्या कारण हैं और इनसे छुटकारा दिलाने में घर की ही कौन सी चीजें फायदेमंद साबित होती हैं.
यह भी पढ़ें – मधुमेह के 10 चेतावनी संकेत क्या हैं? जानिए कैसे पता चलेगा ब्लड शुगर बढ़ने लगी है
गले में खराश और बलगम के क्या कारण हैं
डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि खराश और बलगम होने का सबसे बड़ा कारण है एलर्जी हो जाना. एलर्जी पॉलन या धूल-मिट्टी से हो सकती है. इसके अलावा, अगर मौसम बदलने पर आपको खांसी, जुकाम नजला या साइनस की दिक्कत रहती है तो बलगम या खराश हो सकती है, ऐसा महसूस होता है कि गले में कुछ अटका हुआ है. इसके अलावा, अगर पेट में एसिड ज्यादा बनता है तो गले की दिक्कतें ज्यादा होती हैं. ऐसे वातावरण में रहना जहां हवा सूखी या शुष्क होती है उन लोगों में भी पोस्ट नेजल ड्रिप (Post Nasal Drip) की संभावना ज्यादा रहती है.
बलगम दूर करने के लिए क्या करें
अगर आपके गले में बलगम ज्यादा गिरता है, बलगम ज्यादा जमा रहता है, ज्यादा बनता है या फिर खराश रहती है तो आप कुछ आसान से घरेलू नुस्खे आजमाकर देख सकते हैं.
पीते रहें पानी – आपको हर आधे से एक घंटे में पानी पीते रहना है. खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है. पानी पीने पर गले में जमा बलगम पानी के साथ घुलकर गले से निकलने लगता है और साफ होने लगता है. खासकर गुनगुना पानी पीने पर फायदा मिलता है.
डेजर्ट कूलर का इस्तेमाल करें – अगर आप ऐसी जगह पर रहते हैं जहां पर हवा बहुत ज्यादा शुष्क होती है तो आपको डेजर्ट कूलर का इस्तेमाल करना चाहिए. एक्सपर्ट का कहना है कि इस कूलर से हवा में मॉइस्चर बढ़ता है जिससे गला कम सूखता है और पोस्ट नेजर ड्रिप की कंडीशन में फायदा मिलता है. इस बात का ध्यान रखें कि AC का इस्तेमाल ना करें क्योंकि यह हवा को और ज्यादा ड्राई बनाता है.
अदरक आएगा काम – इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको एक छोटा टुकड़ा अदरक (Ginger) का लेना है और उसे घिसकर पानी में डालकर उबाल लेना है. इस पानी को उबालने के बाद इसे छानें और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2 बार पिएं. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले के दर्द को कम करते हैं और बलगम को साफ करने में मददगार होते हैं.
हल्दी वाला दूध – बलगम कम करने के लिए एक गिलास दूध को गर्म करें और उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले पी लें. हल्दी में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे यह सूजन और बलगम को कम करता है.
काली मिर्च और शहद – इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको एक चुटकी काली मिर्च के पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाकर दिन में 3 बार चाट-चाटकर खा लेना है. इससे गला साफ होने में मिदद मिलेगी और इरिटेशन भी दूर होगी.
यह भी पढ़ें –पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां क्यों आती हैं नजर? जानिए यह किस समस्या का है लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
8 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
10 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
13 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines