Precautions for Asthma patients: 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को पूरे भारत में दिवाली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। दिवाली रोशनी से भरा त्योहार है जिसमें लोग अपने घरों को दीए, रंगोली और लाइटिंग करके खूब सजाते हैं। लेकिन ये त्योहार दिया जलाकर और पटाखे फोड़कर सेलिब्रेट किया जाता है। इसलिए दिवाली के आस-पास के समय में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कई गुना बढ़ जाता है जिससे अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत की संभावना बढ़ जाती है।
अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें सांस नलिकाओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अस्थमा के मरीज खांसी, नाक बंद या बहना, छाती का कड़ा होना, रात और सुबह के समय सांस लेने में तकलीफ की समस्याओं के जल्दी शिकार हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप दिवाली के टाइम पटाखों के धुएं से होने वाले इंफेक्शन से खुद को बचा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कैसे-
अभी पढ़ें – Festive Delight: लजीज आटा लपसी के बिना अधूरा है कोई भी त्योहार, ये रही शुगर फ्री रेसिपी
अस्थमा के मरीज बरतें ये सावधानियां
- अधिक गर्म कपड़े पहनकर रखें
- ठंडी तासीर की चीजें खाने से बचें।
- धूप निकलने के बाद योग या एक्सरसाइज जरूर करें।
- शरीर को गर्मागहट प्रदान करने के लिए गर्म पानी या गर्म आहार का सेवन करें।
- सुतली बम फोड़ने से परहेज करें। अस्थमा के मरीज बम पटाखों से दूरी बनाएं। इससे बच्चों के कान का पर्दा तक फट सकता है।
- चकरी और अनार क्रेकर से एलर्जी, दमा के मरीजों और बच्चों को बचने की आवश्यकता है।
- अस्थमा के मरीज अपना इन्हेलर हमेशा अपने पास ही रखें।
- पंखे या एसी के बिलकुल करीब न बैंठें।
- धूल भरी जगह पर खुद को जाने से बचाएं।
- बाहर और घर के बदलते तापमान से सावधान रहें।
- ज्यादा गर्म और ज्यादा नम तापमान में जाने से बचें।
- आंधी और तूफान में घर से बिल्कुल बाहर ना निकलें ।
- अस्थमा को कंट्रोल करने के लिए अपनी दवाएं हमेशा अपने साथ ही रखें ।
- आप अपने पास हमेशा हवा से बचने के लिए स्कार्फ रखें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
6 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
6 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
10 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
11 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
15 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines