Filaria Disease: फाइलेरिया एक खतरनाक बीमारी है। ये धीरे-धीरे शरीर को खराब करती है। यही वजह है कि फाइलेरिया बीमारी की जानकारी टाइम पर नहीं हो पाती है। लेकिन पता चलने पर फाइलेरिया बीमारी से बचा भी जा सकता है। आमतौर पर फाइलेरिया के कोई साफ लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। हालांकि फीवर, शरीर में खुजली और दर्द व सूजन की परेशानी रहती है।
इसके अलावा हाथों-पैरों में सूजन, अंडकोषों में सूजन से भी फाइलेरिया के लक्षण हैं। वैसे इस बीमारी में हाथ-पैर हाथी के पांव जैसे हो जाते हैं। इसलिए इसे हाथीपांव भी कहा जाता है। वैसे तो फाइलेरिया का इंफेक्शन बचपन में ही आ जाता है, लेकिन सालों तक इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं।
फाइलेरिया क्या है?
फाइलेरिया एक पैरासाइट बीमारी है। यह बीमारी निमेटोड कीट (Nematode Worms) के कारण होती है। ये परजीवी मच्छरों और खून चूसने वाले कीटों के जरिए इंसान के शरीर में आ सकती है। इस बीमारी को फाइलेरिया (Filaria) या फाइलेरियासिस (Filariasis) भी कहा जाता है।
फाइलेरिया के प्रकार
- लिम्फैटिक फाइलेरियासिस (Lymphatic Filariasis)
- सबक्यूटेनियस फायलेरियासिस (Subcutaneous Filariasis)
- सीरस कैविटी फाइलेरिया (Serous Cavity Filariasis)
फाइलेरिया होने का कारण
वुचेरेरिया बैनक्रॉफ्टी (Wuchereria Bancrofti)
ब्रुगिया मलाई (Brugia Malayi)
ब्रुगिया टिमोरी (Brugia Timori)
मैनसोनेल्ला (Mansonella)
ओन्कोसेरका वॉल्वुलस (Onchocerca Volvulus)
ये भी पढ़ें- डेंगू को हल्के में न लें, इस स्टेज में जा सकती है जान, लक्षण दिखने पर तुरंत बरतें ये सावधानियां
लक्षण
लफाइलेरिया होने पर इसके लक्षण शरीर के अंगों पर दिखती है।
- पैर
- गुप्तांग
- स्तन
- बांह
बचाव
- रात को सोते टाइम मच्छरदानी यूज करें
- पूरी बांह के कपड़े पहने
- अपने आसपास गंदगी ना होने दें
- नालियों में गंदे पानी को रुकने ना दें
- मरीज को दवा खाली पेट नहीं लेनी चाहिए
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
3 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
19 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
23 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
23 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines