How To Make Methi Chole: मेथी एक बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी है जोकि सर्दी के मौसम में पाई जाती है। मेथी की मदद से घरों में पराठे, भुजिया या मठरी बनाकर खूब खाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने मेथी और छोले सब्जी बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मेथी छोले की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
मेथी छोले की सब्जी स्वाद में खूब लजीज लगती है। इसके साथ ही इससे आपके शरीर को कई पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं। इस सब्जी को खाकर आपका पेट स्वस्थ रहता है जिससे आप एसिडिटी जैसे समस्या से बचे रहते हैं। इतना ही नहीं इससे आपका शुगर लेवल भी कंट्रोल में बना रहता है, तो चलिए जानते हैं मेथी छोले (How To Make Methi Chole) बनाने की विधि-
मेथी छोले बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 कप मेथी के पत्ते
- 2 कप काबुली चने
- 1 प्याज
- 2 टमाटर
- 1/2 टेबलस्पून लहसुन
- 1 टी स्पून अदरक कटा
- 1-2 हरी मिर्च
- 2 टेबलस्पून चना दाल
- 1 सूखी लाल मिर्च
- 2-3 लौंग
- 2-3 इलायची
- 2 तेजपत्ता
- 2 टुकड़े दालचीनी
- 1/4 टी स्पून हल्दी
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 2 टेबलस्पून ताजा क्रीम
- 1 चुटकी हींग
- 1 चुटकी बेकिंग सोडा
- 1/2 टी स्पून अमचूर
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 2 टी स्पून चीनी
- 3-4 टेबलस्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
मेथी छोले कैसे बनाएं? (How To Make Methi Chole)
- मेथी छोले बनाने के लिए आप सबसे पहले मेथी को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- फिर आप मेथी के पत्तों को तोड़कर बारीक काट लें।
- इसके बाद आप प्याज और टमाटर को भी बारीक टुकड़ों में काट लें।
- फिर आप प्रेशर कुकर में काबुली चने, चना दाल और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें।
- इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा नमक और ढाई-तीन कप पानी डालें।
- फिर आप इसको ढक्कर करीब 4-5 सीटियां लगाकर गैस बंद कर दें।
- इसके बाद आप मिक्सी में प्याज पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर आप इसी तरह टमाटर को भी पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में 3-4 टी टेबलस्पून तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालें।
- इसके बाद आप इसको मीडियम आंच पर करीब 30 सेकंड तक भून लें।
- फिर आप इस मसाले में प्याज का पेस्ट डालें और करीब 3 से 4 मिनट तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें अमचूर, गरम मसाला और हींग डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसको 4-5 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
- फिर आप ग्रेवी में मेथी के पत्ते डालें करीब 2-3 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें उबला हुआ काबुली चना डालें और मिला दें।
- फिर आप इसको ढककर मीडियम आंच पर करीब 5-7 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें ताजा क्रीम डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- फिर आप इसको करीब 1 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट मेथी छोले की सब्जी बनकर तैयार हो गई है।
- फिर आप इसको रोटी, पराठा या नान के साथ गर्मागर्म परोसें।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 hr agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
4 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
5 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
6 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
7 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines