Fefde Ka Cancer: पिछले कुछ दशकों में फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहा हैं. इसीलिए फेफड़े के कैंसर का जल्द से जल्द पता लगाकर इलाज करना जरूरी होता है. इसी बारे में बता रहे हैं डॉ. अरविंद कुमार. अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डॉ. अरविंद कुमार ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण (Lung Cancer Early Signs) क्या होते हैं. डॉ. अरविंद कुमार चेस्ट सर्जरी स्पेशलिस्ट हैं, उन्होंने एमबीबीएस और एमएस AIIMS से किया है और मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम में इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट सर्जरी, चेस्ट ओनको-सर्जरी एंड लंग ट्रांसप्लांटेशन के चेयरमेन हैं. यहां जानिए डॉक्टर ने फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या बताए हैं.
फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण क्या है
डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि फेफड़े के कैंसर के लक्षण बहुत सारे हो सकते हैं और कई बार कोई लक्षण नहीं नजर आता. जब व्यक्ति मेडिकल चेकअप के लिए या किसी और कारण से चेस्ट एक्सरे या सीटी स्कैन कराता है तो उसके बाद इंवेसिटेगेशन करने पर फेफड़ों के कैंसर का पता चलता है. इसे एसिस्टेमेटिक या इंसिडेंटली डिटेक्टेड फेफड़े का कैंसर कहते हैं जिसे शुरुआती स्टेज (Early Stage) में पकड़ा जा सकता है. लेकिन, जब ट्यूमर बढ़ता है तो उसके अलग-अलग लक्षण दिखने लगते हैं.
डॉक्टर ने बताया कि फेफड़ों का कैंसर होने पर सबसे बड़ा और सामान्य लक्षण होता है खांसी जो जाती नहीं है. इसका मतलब है लगातार खांसी होना या खांसी के साथ ही खून आने लगना. यह फेफड़ों के कैंसर का एक बड़ा लक्षण होता है. डॉक्टर का कहना है कि अगर खांसते हुए एक बूंद भी खून आ रहा है तो डॉक्टर से तुरंत परामर्श लेना जरूरी है. फेफड़ों के कैंसर में बाकी सभी लक्षण बाद की स्टेज में नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें – किडनी की बीमारी में नाखून कैसे दिखते हैं? यहां जानिए किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं
फेफड़ों के कैंसर का इलाज कैसे होता है?
शुरुआती स्टेज में फेफड़ों का कैंसर होने पर सर्जरी की जाती है. डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि अगर फेफड़े का कैंसर सीमित है या छाती की ग्रंथियों में गया है तो उस हिस्से को पूरी तरह निकाल दिया जाता है. शुरुआत में कैंसर शरीर के बाकी हिस्सों में नहीं फैलता है इसीलिए फेफड़े के कैंसर वाले हिस्से को सर्जरी से निकाल देने पर कैंसर ठीक हो जाता है. बाद में रिपोर्ट्स देखने के बाद कीमोथेरैपी की जरूरत भी पड़ सकती है, लेकिन प्राइमेरी ट्रीटमेंट सर्जरी है.
सर्जरी के अलावा, रेडिएशन थेरैपी, कीमोथेरैपी या सिस्टेमेटिक थेरैपी और टैबलेट्स देकर की जाने वाली टार्गेटेड थेरैपी से फेफड़े के कैंसर का इलाज (Lung Cancer Treatment) होता है.
क्या फेफड़ों का कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है?
फेफड़े के कैंसर में अगर ट्यूमर शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक फैल जाता है तो इसमें हमेशा के लिए कैंसर ठीक होना मुमकिन नहीं है. डॉक्टर ने बताया कि अगर पूरे शरीर में कैंसर की सेल्स एक बार फैल गईं तो वो कभी ना कभी एक्टिव जरूर हो जाती हैं. इसीलिए फेफड़े के कैंसर का शुरुआती लक्षण में इलाज जरूरी है क्योंकि इसमें इलाज संभव है.
यह भी पढ़ें – जीभ के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए कैसे होती है Tongue Cancer की पहचान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 hr agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
1 hr agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
4 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
6 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
19 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
21 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
22 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines