Fatty Liver Causes: किसी के लिवर में फैट की मात्रा कम या फिर न के बराबर ही होती है, लेकिन जब लिवर की सेल्स में फैट जमने लगता है, तो धीरे-धीरे लिवर में सूजन आती है। इससे फैटी लिवर की परेशानी होती है। फैटी लिवर की समस्या तब होती है, जब शरीर की कैलोरी फैट में बदल जाती है। लिवर अगर ज्यादा फैटी हो जाए तो डैमेज होने का भी खतरा रहता है।
जब बॉडी में फैट की मात्रा लिवर के वजन से 10% ज्यादा हो तो ऐसी स्थिति में लिवर, Fatty Liver में बदल जाता है। इसका प्रभाव पाचन पर भी पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि लोगों को फैटी लिवर के बारे में देर से पता चलता है। ऐसे में लिवर का बचाव करना परेशानी बन सकता है। इसलिए फैटी लिवर के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जान लेते हैं कि फैटी लिवर के लक्षण और बचाव किस तरह से कर सकते हैं।
फैटी लिवर के लक्षण
- वोमिटिंग महसूस होना।
- भूख न लगना।
- पाचन ठीक से न होना
- थका-थका महसूस करना।
- कमजोरी महसूस होना।
- वजन का घटना।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में खतरनाक हो सकता है निमोनिया, बच्चों के लिए कितना हानिकारक और कैसे करें बचाव
क्यों होता है फैटी लिवर
इसके पीछे दो कारण हैं, एक तो ज्यादा शराब का सेवन करना और दूसरा खान-पान का बिलकुल ध्यान न रखना।
- अधिक मिर्च-मसालें खाना
- मोटापा होना
- खून में फैट का बढ़ना
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- मेटाबोलिज्म कम
- जेनेटिक
कैसे करें बचाव
- नारियल पानी, दाल का पानी और खूब छाछ पिएं।
- रोज व्यायाम करें।
- लहसुन का सेवन करें और सब्जियां बनाने समय लहसुन का प्रयोग करें।
- समय पर रात का खाना खाएं।
- शराब, धूम्रपान से दूर रहें।
- खाने को चबा-चबाकर खाएं।
- ब्रोकली, मछली, एवोकाडो फल का सेवन करें।
फैटी लिवर होने पर Dr. Pratap Chauhan से जानिए- क्या खाएं और क्या नहीं, इसके साथ इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें इस वीडियो लिंक-
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
10 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
11 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
15 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
19 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines