Avoiding Eye Infections: गर्मी शुरू होते ही आंखों में जलन, एलर्जी या आई फ्लू के मामले आने लगते हैं। कई लोग गर्मियों में अपनी ही लापरवाही के चलते आंखों की समस्या से जूझते हैं। आंखों के संक्रमण को इग्नोर करने से आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी रहता है। इसलिए गर्मी के मौसम में जैसे हम अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं, ठीक वैसे ही आंखों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। खासकर धूल, मिट्टी सहित अन्य चीजें, जो आंखों को नुकसान कर सकती हैं, उनसे दूर रहें।
आंखों में इंफेक्शन कैसे फैलता है?
आई फ्लू से ग्रसित लोगों से हाथ मिलाने और गंदे हाथों से आंख को रब करने से आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा पीडित लोगों का कपड़ा इस्तेमाल करने से भी आई फ्लू होने का चांस होता है।
आई फ्लू के लक्षण
आंखों का लाल होना
सबसे आम लक्षण आंखों का लाल होना होता है। यह कंजक्टिवा (आंख की सफेद झिल्ली) की सूजन के कारण होता है।
आंखों में खुजली
आंखों में खुजली और जलन महसूस होना एक सामान्य लक्षण है। यह एलर्जी या संक्रमण के कारण हो सकता है।
लगातार आंखों से पानी आना
आई फ्लू में आंखों से लगातार पानी बह सकता है, जिससे आंखें लगातार गीली रहती हैं।
चिपचिपापन और डिस्चार्ज
आंखों से चिपचिपा, पीला या हरा डिस्चार्ज निकल सकता है। यह डिस्चार्ज पलकों को चिपका रहता है।
धुंधला दिखना
संक्रमण के कारण धुंधला दिख सकता है और साफ देख पाना मुश्किल हो सकता है।
आंखों में दर्द और सूजन
आंखों में हल्का दर्द और सूजन हो सकती है। पलकों के आसपास भी सूजन हो सकती है।
पलकों का चिपकना
सुबह उठते समय पलकों का चिपकना, जिससे आंखें खोलने में परेशानी हो सकती है।
बचाव कैसे करें
डेली यूज में लाने वाले कपड़ों जैसे रूमाल, तौलिया आदि दूसरों का बिल्कुल इस्तेमाल न करें, गंदे हाथों से आंखों को टच न करें। आंखों में खुजली होने पर ज्यादा रब न करें। तेज धूप में बाहर जाने से पहले चश्मे का यूज करें। आंखों के मेकअप और कॉस्मेटिक, जैसे आईलाइनर, मस्कारा और आईशैडो को किसी के साथ शेयर न करें।
बच्चों पर ध्यान दें
छोटे बच्चों को ज्यादातर इंफेक्शन का पता नहीं चलता है, तो खासकर उनपर ध्यान दें। अक्सर बच्चे बाहर खेलते समय बहुत लापरवाही बरतते हैं, जिससे बाहर खेलते समय उनकी आंखों में धूल-मिट्टी जा सकती है। ऐसे में बच्चों को दिन में कई बार फेस वॉश के साथ-साथ आंखों को भी वॉश करने के लिए कहें।
ये भी पढ़ें- ये 7 सब्जियां डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
8 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
10 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
11 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
12 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
14 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
16 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
18 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
19 hrs agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines