How To Get Rid Of Eye Flu: बारिश में संक्रमण के चलते लोगों में आई फ्लू होने का खतरा बढ़ गया है। आई फ्लू के चलते लोगों को आंख की पुतली की बाहरी परत और भीतरी पलक में सूजन और दर्द हो सकता है। नतीजतन दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में आई फ्लू की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या में करीब 20% तक बढ़ोतरी हुई है।
डॉक्टरों के अनुसार, जुलाई महीने के आखिर तक आई फ्लू का पीक देखने को मिल सकता है। इसलिए डॉक्टरों ने लोगों को संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।स्कूली बच्चों को आई फ्लू के इंफेक्शन से बचाने को लेकर कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
आंखें आना क्या है?
आंखें आने की घटन को आई कंजक्टिवाइटिस, वायरल कंजक्टिवाइटिस, बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस या आंखों का संक्रमण भी कहते हैं। इससे पीड़ित की आंखों में दर्द, खुजली और सूजन के साथ ज्यादा पानी निकलता है। आंखों से गाढ़ा चिपचिपा पदार्थ निकलता है, जिससे आंखों के आस-पास पपड़ी जम जाती है।
कंजंक्टिवाइटिस के उपचार के लिए एंटीबायोटिक दवा का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आंखों में जेंटामाइसिन/टोब्रामाइसिन (Gentamicin/Tobramycin) दवा इस्तेमाल की जा सकती है। यह अक्सर अपने-आप ही ठीक हो जाता है, लेकिन इलाज से रिकवरी तेज हो सकती है। प्रॉपर सफाई बरतनी चाहिए और 3 से 7 दिन तक डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज कराना चाहिए।
आई फ्लू के लक्षण
- आंखें लाल होना, सूजन आना, खुजली होना और दर्द होना।
- आंखों में से पीला पानी निकलना।
- सुबह सोकर उठने पर पलकों का चिकपना।
- आई फ्लू होने पर बुखार भी आ सकता है।
- लाइट के प्रति आंखों का सेंसिटिव होना।
आई फ्लू होने पर बिल्कुल भी न करें ये चीजें
- खुजली होने पर आंखें मसले नहीं, बार-बार न टच करें।
- डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें।
- भीड़-भाड़ वाली जगह न जाएं।
- किसी से हाथ न मिलाएं।
- कपड़े, तकिया, हैंकर चीफ यानी की रूमाल और तौलिया किसी से शेयर न करें।
- आई फ्लू होने पर स्विमिंग न करें।
- बच्चों को आई फ्लू होने पर स्कूल न भेजें।
कैसे करें बचाव?
- हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ रखें।
- गुनगुने पानी में रुई भिगोकर आंखें साफ करें।
- हमेशा साफ रुमाल का इस्तेमाल करें।
- काले चश्मे का इस्तेमाल करें।
- कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं तो लगाना बंद कर दें।
- धुंधलापन दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- बारिश के मौसम में होती हैं ये 3 बीमारियां! जानें इसके कारण और बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
6 mins agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 hr agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
2 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
20 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines