Frequent Urination Problems: दिन के समय बार-बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है, वो भी जब आप यूरिन पास करके अपने किसी के काम में लग गए हैं। यह कोई आम बात नहीं है बल्कि इस बात का संकेत होता है कि आपके शरीर में कुछ न कुछ प्रॉब्लम हो रही है। कभी-कभी हम सोचते हैं कि ज्यादा पानी पीने से पेशाब ज्यादा आता है, जबकि ये सब पानी पीने की वजह से नहीं होता है, इसके अलग-अलग कारण भी हो सकते हैं।
दिन में आप कितनी बार पेशाब करते हैं? कभी सोचा है, कभी नहीं न, तो यह ध्यान देने वाली बात है और ये आपको आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बता भी सकता है। इसी पर Dr. JP Agarwal (Agarwal Medi Care Centre in Bazaria, Ghaziabad) ने इन सबके पीछे की वजह को समझाया है।
कितनी बार यूरिन करना नॉर्मल ?
दिन में लगभग 5 से लेकर 9 बार पेशाब करना नॉर्मल और जरूरी है। हालांकि, ज्यादातर लोग एक दिन में 4-7 बार यूरिन पास करते हैं, लेकिन अगर बिल्कुल नहीं करते हैं, तो इसे मेडिकली अनहेल्दी माना जाता है। ठीक उसी, अगर आप देखते हैं कि पेशाब बार-बार जा रहे हैं, तो समस्या आम नहीं बल्कि गंभीर हो सकती है।
बार-बार पेशाब आने के संकेत
यूटीआई संक्रमण (Urinary Tract Infection)
यूरिनरी ट्रैक्ट होने पर भी आपको बार-बार पेशाब आ सकता है। यूटीआई यूरिनरी सिस्टम का इंफेक्शन है। इसके लक्षण हैं, पेशाब करते समय दर्द होना, कमर के नीचे की साइड दर्द शामिल है।
प्रेगनेंसी (Pregnancy)
प्रेगनेंसी के दौरान लगातार यूरिन की समस्या देखी जाती है, क्योंकि आपका यूरिनरी ब्लैडर सिकुड़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शिशु बॉडी के अंदर ज्यादा जगह घेर लेता है।
ये भी पढ़ें- Black Salt Benefits: सफेद नमक से कई गुना फायदेमंद है काला नमक! जानें 8 जबरदस्त फायदे
किडनी की बीमारी (Kidney Problems)
बार-बार पेशाब आना किडनी की बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको बार-बार पेशाब आने के साथ-साथ कमजोरी महसूस हो रही है तो आपको डॉक्टर से मिलकर अपनी समस्या बतानी चाहिए।
डायबिटीज (Diabetes)
बहुत ज्यादा पेशाब करना डायबिटीज की बीमारी के शुरुआती लक्षणों में से एक मानी जाती है। इस समस्या में यूरिनरी ब्लैडर सुकड़ने लगता है।
कैफीन का सेवन (Caffeine Intake)
एक ड्यूरेटिक एक ऐसी चीज है जो आपके नॉर्मल से ज्यादा बार पेशाब करने की वजह होती है। वाइन, शराब और कैफीन ये सभी यूरिन की मात्रा बढ़ा सकती हैं।
मेडिकल कंडीशन (Medical Condition)
अगर आप ज्यादा बार यूरिन जा रहे हैं, तो यह ओवरएक्टिव ब्लैडर सिंड्रोम, ब्लैडर कैंसर, यूटीआई या फिर प्रोस्टेट जैसे कई लक्षण हो सकते हैं।
बार-बार पेशाब आने की समस्या क्यों होती है?
अगर बार-बार पेशाब आने का कारण ज्यादा हाईड्रेशन, बहुत ज्यादा कैफीन लेना या प्रेगनेंसी नहीं है, तो अपनी इन समस्याओं के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें और सलाह करनी चाहिए।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
38 mins agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
4 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
6 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
8 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines