Eczema Disease Cause & Symptoms: क्या शरीर में आपको भी खुजली हो रही है या त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ गए हैं? तो इस तरह की समस्या को आप क्या समझते हैं? कहीं ये आपके सिर्फ एक आम खुजली है? अगर हां, तो ऐसा समझना आपकी एक भूल हो सकती है। शरीर में होने वाली खुजली हर बार आम नहीं हो सकती है, ये किसी रोग की वजह भी हो सकती है। अगर शरीर में लाल रैशेज के साथ खुजली की समस्या होती है तो ये एक्जिमा रोग हो सकता है।
जी हां, एक्जिमा जिसे आमतौर पर लोग खुजली से ही जानते हैं। शरीर में लाल-लाल निशानों के साथ अगर हद से ज्यादा खुजली होने लगे तो इसे एक्जिमा कहा जाता है। कई रोगियों के लिए इसे सहन करना इतना ज्यादा मुश्किल हो जाता है कि उन्हें खुजाते समय खून भी निकल जाता है। ऐसी स्थिति में इस खुजली का आम समझा जाए, ये सही नहीं है। आज हम आपको एक्जिमा से जुड़ी कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं। एक्जिमा क्या है, इसके लक्षण और कारण क्या है, इसका इलाज किस तरह से हो सकता है, आइए इन सबके बारे में जानने के साथ इसकी रिसर्च पर भी गौर डालते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
क्या है एक्जिमा? (What is Eczema)
एक्जिमा एक तरह का चर्म रोग है। अगर ये किसी के शरीर में हो जाए तो उस जगह पर काफी ज्यादा खुजली होती है। कभी-कभी खुजाते समय खून भी निकल आ सकता है। त्वचा रोग में इस समस्या को सबसे आम माना जाता है। कुछ लोग सर्दी या बरसात के मौसम में इस रोग से परेशान रहते हैं। इस रोग में शरीर पर लाल चकत्ते के साथ बहुत ज्यादा खुजली होती है। दाद, खुजली और एक्जिमा ये तीनों अलग-अलग होते हैं, लेकिन कुछ लोग इसमें अंतर नहीं कर पाते हैं।
ये भी पढ़ें- Diabetes के मरीजों के लिए क्या दूध पीना सही? जानिए समय, तरीका और सावधानियां
दाद, खुजली और एक्जिमा में अंतर
आपके लिए भी दाद, खुजली या फिर एक्जिमा सभी एक हैं तो बता दें कि इनमें अंतर (Difference Between Eczema, Itching and Ringworm) होता है। एक्जिमा शरीर की त्वचा पर लाल और सूखे चक्तों के साथ होता है, जिसमें काफी खुजली भी होती है। वहीं, खुजली एक ऐसी समस्या है जो आमतौर पर त्वचा पर किसी एलर्जी के कारण हो सकती है। इसमें त्वचा रोग भी शामिल हो सकते हैं। जबकि, दाद एक तरह का फंगल इंफेक्शन है जो तेजी से फैल सकता है। इसमें सावधानी का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जैसे- संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, साबुन या अन्य प्रयोग की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
एक्जिमा के लक्षण (Eczema Symptoms)
- त्वचा पर ज्यादा खुजली होना
- छोटी-छोटी फुंसियों का हो जाना
- खुजली के साथ स्किन पर लाल चकत्ते होना
- खुजलाने से प्रभावित जगह पर खून आना
- अवसाद और चिड़चिड़ापन होना
- स्किन पर जलन होना
एक्जिमा के कारण (Eczema Causes)
बात करें एक्जिमा किसी वजह से होता है? तो इस बारे में अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि जेनेटिक या पर्यावरणीय कारणों से एक्जिमा रोग हो सकता है। ऐसे में कई मामले देखे गए हैं जिसमें माता या पिता में से कोई इस रोग से ग्रस्त है तो उनकी संतान को भी ऐसी समस्या प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा मौसम के बदलावों के कारण बैक्टीरियल संक्रमण होने के वजह से भी एक्जिमा हो सकता है। डॉक्टर्स की मानें तो ये खासतौर के स्टेफिलोकोकस ऑरियस (Staphylococcus Aureus) नाम के एक बैक्टीरिया के वजह से होता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ती है सोरायसिस की समस्या? जानिए लक्षण, प्रकार और इलाज
अन्य कारणों की बात करें तो सीसम के बीज, सोया प्रोडक्ट, गेहूं, नट्स, मछली या अंडे का सेवन करने पर भी एक्जिमा हो सकता है। इसके अलावा किसी धातुओं के आभूषण से होने वाली एलर्जी, महिलाओं में हार्मोन बदलाव, मौसम में बदलाव, साबुन आदि के कारण भी एक्जिमा हो सकता है।
पांच प्रकार के होते हैं एक्जिमा (Types of Eczema)
- एटॉपिक डर्मेटाइटिस (Atopic Dermatitis)- आमतौर पर बच्चों में होता है जो उम्र बढ़ने के साथ दूर हो जाता है।
- न्यूरोडर्माटाइटिस (Neurodermatitis)- इसमें त्वचा पर प्लेक युक्त चकत्ते हो सकते हैं।
- कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस (Contact Dermatitis)- इसमें किसी चीज को टच करने से स्किन पर खुजली और फिर लाल निशान हो जाते हैं।
- न्यूमुलर एक्जिमा (Nummular Eczema)- इसमें सिक्के जैसे आकार के चकत्ते बनते हैं जिसमें काफी खुजली भी होती है।
- डिशिड्रोटिक एक्जिमा (Dyshidrotic Eczema)- इसमें पैर और हाथ पर छोटे-छोटे फफोले हो जाते हैं, जिसे आमतौर पर महिलाओं में देखा जाता है।
ये भी पढ़ें- Cardiac Arrest के लक्षण पुरुषों और महिलाओं में हैं अलग! जानिए अंतर से लेकर बचाव के तरीके
एक्जिमा का इलाज (Eczema Treatment)
आमतौर पर रोगी एक्जिमा का इलाज एलोपैथिक दवाओं से करना पसंद करते हैं। जबकि, कुछ लोग घरेलू उपचार तो कुछ लोग आयुर्वेदिक उपायों का सहारा लेना पसंद करते हैं। आयुर्वेदिक तौर पर भी इसके इलाज को कारगार माना गया है।
वीडियो में जानिए Eczema को कैसे जड़ से खत्म किया जाता है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
12 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
15 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
17 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
19 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
20 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines