Asthma Warning Signs: अस्थमा होने पर व्यक्ति के श्वसन तंत्र में बदलाव होने लगता है. श्वसन तंत्र अंदर से सूजने लगता है, म्यूकस जरूरत से ज्यादा बनने लगता है जो श्वसन नली को अवरुद्ध करने लगता है और इससे श्वसन तंत्र के आस-पास की मसल्स टाइट होकर सिकुड़ने लगती हैं. इससे व्यक्ति को सांस लेने में भी दिक्कत होती है. अस्थमा होने पर अगर सांस लेने में अचानक दिक्कत होना शुरु हो जाए तो इसे अस्थमा एपिसोड, फ्लेर अप या अस्थमा अटैक (Asthma Attack) कहा जाता है. ऐसे में यहां जानिए अस्थमा के शुरुआती चेतावनी संकेत क्या होते हैं और अस्थमा होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.
अस्थमा के चेतावनी संकेत क्या हैं
अस्थमा होने के और अस्थमा अटैक आने से पहले के कुछ चेतावनी संकेत हैं जिन्हें पहचाना जा सकता है –
- म्यूकस बढ़ने लगता है
- नाक बहने लगती है या हर समय ही बंद महसूस होती है
- गले और ठुड्डी में खुजली होने लगती है.
- व्यक्ति के कंधे ऊपर उठे हुए लगते हैं और स्लाउचिंग होने लगती है.
अस्थमा के लक्षण क्या हैं
- अस्थमा में सांस फूलने लगती है और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है.
- खांसी होने लगती है.
- सीने में टाइटनेस महसूस होती है और दर्द होता है.
- सांस लेते हुए व्हीजिंग साउंड यानी आवाज आती है.
- अस्थमा के लक्षणों के कारण रात में नींद टूट जाती है.
अस्थमा का इलाज किस तरह किया जाता है
अस्थमा के चेतावनी संकेत नजर आते ही डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. डॉक्टर अस्थमा को कंट्रोल करने के लिए और इसके लक्षणों को दूर करने लिए दवा देते हैं. इसके अलावा, लक्षण कम करने के लिए और सांस लेने में दिक्कत हो तो उसके लिए इनहेलर दिया जाता है. अस्थमा में इंजेक्शन भी दिए जा सकते हैं जिससे आराम मिल सके.
अस्थमा बढ़े और इनहेलर पास ना हो तो क्या करें
अस्थमा के मरीज (Asthma Patient) को सलाह दी जाती है कि अगर पास में इनहेलर ना हो तो घबराएं नहीं और सीधे बैठ जाएं. लेटने पर सांस लेने में दिक्कत आती है. अपनी सांसों पर फोकस करें और धीरे-धीरे सांस लेने की कोशिश करें.
ट्रिगर्स से दूर रहें
अस्थमा के मरीज को ऐसी चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है जिनसे उसका अस्थमा ट्रिगर हो सकता है, जैसे धूल, मिट्टी, जिन लोगों को जुकाम हो, ठंडी हवा, धुआं, तनाव और प्रीजर्वेटिव्स वाले ड्रिंक्स और फूड्स से परहेज करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि बीपी लो है? यहां जानिए Low Blood Pressure में शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
54 mins agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
2 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
3 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
17 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
18 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
19 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
20 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
22 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
22 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines