E-Cigarettes Side Effects: धूम्रपान छोड़ने के लिए लोग अक्सर ऐसे ऑप्शन्स की तलाश करते हैं जो हमारे धूम्रपान-मुक्त होने के लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारी मदद कर सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निकोटीन-फ्री ई-सिगरेट भी हमारी ब्लड वेसल्स को प्रभावित कर सकती है? दरअसल, लोगों में ई-सिगरेट्स को लेकर ऐसी मान्यताएं हैं कि यह कॉमन मिलने वाली सिगरेट्स से सुरक्षित होती हैं और इनका सेवन हमारी सेहत के लिए कम हानिकारक हो सकता है। लेकिन हाल ही में हुई एक नई रिसर्च ने लोगों की इस धारणा को चुनौती देते हुए एक सवाल खड़ा कर दिया है कि यह भी उतनी सुरक्षित नहीं है जितना हम समझते हैं। आइए जानते हैं रिसर्च के बारे में सबकुछ।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
कहां हुई है रिसर्च?
टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक खबर के अनुसार, यह रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया में यूनिवर्सिटी ऑफ अरकंसास फॉर मेडिकल साइंसेज के डॉ. मैरिएन नैबाउट के नेतृत्व में की गई थी। हालिया अध्ययन में यह पाया गया कि ई-सिगरेट्स में पाए जाने वाले केमिकल्स और निकोटिन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। रिसर्च में 21 से 49 वर्ष की आयु के 31 वयस्कों को शामिल किया गया था, जो नियमित रूप से वेपर या धूम्रपान करते थे। इन लोगों का दिन में दो बार MRI स्कैन किया जाता था, उत्पाद के इनटेक से पहले और बाद में। ये दिन में तीन प्रकार के प्रोडक्ट्स का सेवन करते थे, जिसमें निकोटीन फ्री, निकोटीन युक्त और ई-सिगरेट होती थी। इसके अलावा, टीम ने 21 से 33 वर्ष के 10 अन्य लोगों पर भी रिसर्च की थी, जो धूम्रपान नहीं करते थे।
क्या था रिजल्ट?
अध्य्यन के परिणामों की बात करें, तो रिसर्च में तीनों प्रकार के उत्पादों में नुकसान देखे गए हैं। लेकिन ई-सिगरेट्स की बात की जाए, तो रिसर्च टीम ने बताया कि जो लोग निकोटीन फ्री सिगरेट्स पीते हैं, उन्हें कम नुकसान होता है। वहीं, ई-सिगरेट पीने वाले लोगों में बीमारियों और फेफड़ों के इन्फेक्शन का प्रभाव ज्यादा हो सकता है। डॉ. मैरिएन नैबाउट बताते हैं कि ई-सिगरेट पीने से ब्लड वेसल्स पर सीधे तौर पर असर पड़ता है। ऐसी सिगरेट पीने से कार्डियो प्रॉब्लम्स हो सकती है।
फोटो क्रेडिट-freepik
ई-सिगरेट पीने के नुकसान
- ई-सिगरेट पीने से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है।
- ई-सिगरेट ब्लड वेसल्स में सिकुड़न पैदा करती है।
- इससे फेफड़ों को नुकसान होता है।
- दिल से संबंधित रोग हो सकते हैं।
- कैंसर की संभावनाएं ज्यादा से ज्यादा रहती हैं।
ई-सिगरेट से छुटकारा कैसे पाएं?
इसके लिए आपको मेडिकल हेल्प लेने की जरूरत है, यह सबसे अधिक मददगार और प्रभावशाली होता है, जो जल्दी असर कर सकता है। वे लोग आपको स्पेशल ट्रीटमेंट और कुछ मेडिटेशन टिप्स के साथ-साथ काउंसलिंग ले सकते हैं। इसके साथ-साथ स्पेशलिस्ट आपको कुछ दवाएं भी दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
11 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
11 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
15 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
16 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
20 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines