Dry Cough Home Remedies: सर्दी लगने पर, फ्लू से या फिर किसी एलर्जी के कारण शरीर में म्यूकस बढ़ने लगता है और खांसी हो जाती है. लेकिन, बलगम वाली खांसी से ज्यादा परेशान करती है सूखी खांसी. अक्सर ही लोगों को यह समझने में दिक्कत भी होती है कि रात के समय सूखी खांसी (Sukhi Khansi) क्यों हो रही है. असल में रात के समय सूखी खांसी होने की एक नहीं बल्कि कई वजहे हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए रात को सूखी खांसी होने का क्या कारण हो सकता है और इस सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है. यहां आपके लिए सूखी खांसी से निपटने के कुछ असरदार उपाय दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें – पैर की उंगली में खुजली हो तो क्या करें? यहां जानिए घर पर ही कैसे मिलेगी इस दिक्कत से राहत
रात में सूखी खांसी क्यों होती है
वायरल इंफेक्शंस – हल्के-फुल्के कोल्ड या फ्लू होने पर सूखी खांसी हो सकती है. जुकाम और फ्लू के लक्षण श्वसन नली को भी प्रभावित करने लगते हैं और इसमें समय लगता है. ऐसे में श्वसन नली डैमेज हो जाती है और रात के समय गले में सूखापन होने लगता है जिससे सूखी खांसी होती है.
गर्ड – गैस्ट्रोफेगल रिफ्लक्स डिजीज यानी गर्ड या एसिड रिफ्लक्स के कारण भी सूखी खांसी हो सकती है. इससे हार्टबर्न होने लगता है, छाती में दर्द महसूस होता है और ऐसा लगता है जैसे गले में कुछ अटका हुआ है. ऐसे में अक्सर ही व्यक्ति को रात में सूखी खांसी आती है.
अस्थमा – जिन लोगों को अस्थमा या सांस संबंधी दिक्कत हो उन्हें रात के समय सूखी खांसी हो सकती है. सूखी खांसी आधी रात या एकदम सुबह के समय ज्यादा परेशान करती है.
प्रदूषण और गंदगी – जिस कमरे में आप सो रहे हैं अगर वहां की हवा प्रदूषित है और वातावरण में इरिटेंट्स मौजूद हों तो रात में सोते हुए खांसी ट्रिगर हो सकती है. इससे रात के समय सूखी खांसी आती है.
कैसे दूर होगी सूखी खांसी
- कमरे में ह्यूमि़डिफायर का इस्तेमाल किया जा सकता है. सोते हुए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करने पर गला सूखा महसूस नहीं होता और खांसी ट्रिगर नहीं होती.
- शहद (Honey) से आराम मिल सकता है. शहद के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूखी खांसी को दूर करने में मदद करते हैं. एक चम्मच शहद खाकर सोया जाए तो रात में सूखी खांसी नहीं आती है.
- हल्के गर्म पानी से गरारा करने पर आराम मिल सकता है. रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक डाल लें. इस पानी से गरारा करने के बाद सोएं. सूखी खांसी नहीं आएगी और गले को आराम मिलेगा सो अलग.
- सूखी खांसी में शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखना जरूरी होता है. इसके लिए भरपूर फ्लुइ़ड्स लें. पानी के अलावा सूप, हर्बल टी और नींबू पानी पीते रहें. इससे गले को आराम मिलता है.
डॉक्टर से कम मिलना जरूरी है
अगर आपको सूखी खांसी 2 हफ्तों से ज्यादा समय से हो रही है और ठीक होने का नाम नहीं ले रही तो आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए. इसके अलावा, अगर सूखी खांसी के साथ ही सांस फूलने, बुखार आने, सीने में दर्द होने, खांसी के साथ खून आने या फिर बिना वजह ही वजन कम होने जैसी दिक्कतें हो रही हैं तो आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – फेफड़े खराब होने के क्या कारण हैं? ये 5 आदतें बिगाड़ सकती हैं आपके फेफड़ों की सेहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
50 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines