How to eat Pan in Cough: इन दिनों हर कोई खांसी-जुकाम या गले में कफ जमने की समस्या से परेशान है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और इसे ठीक करने के लिए कोई असरदार तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है. हाल ही में मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बिना साइड इफेक्ट खांसी (Cough) से निजात पाने का जबरदस्त नुस्खा बताया है. डॉक्टर बताते हैं, इस नुस्खे से आपको 5 से 7 दिनों के अंदर ही खांसी, गले में जमा कफ और गले में दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
खांसी ठीक करने के लिए खा लें ये पत्ता
डॉक्टर शर्मा बताते हैं, इसके लिए आप पाने के पत्ते (Betel Leaf) का सेवन कर सकते हैं. आयुर्वेद में पान के पत्ते को कई बीमारियों के इलाज में उपयोगी बताया गया है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं. खासतौर पर खांसी, गले की खराश और कफ जैसी समस्याओं में यह काफी असरदार माना गया है. हालांकि, इसके लिए पान को सही तरीके से खाना जरूरी है.
खांसी होने पर कैसे खाएं पान का पत्ता?
- इसके लिए एक ताजा पान का पत्ता लें और उसे आगे-पीछे से थोड़ा काट लें.
- अब, उस पर 2 चुटकी अजवाइन, दो लौंग (लौंग का सिर्फ आगे का हिस्सा) और आधा चम्मच शहद डालें.
- पान के पत्ते को फोल्ड करें और इसे मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाएं.
डॉक्टर रोबिन शर्मा कहते हैं, अगर इस तरह पान के पत्ते को खाया जाए, तो सिर्फ 5 से 7 दिनों में खांसी और कफ की परेशानी में राहत मिल सकती है. ये नुस्खा पूरी तरह सेफ है और दवाओं से बेहतर असर दिखा सकता है.
इस बात का रखें ध्यान
अगर आपको पान से एलर्जी है या गले में बहुत ज्यादा दर्द है, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. साथ ही, पान में सुपारी या तंबाकू का इस्तेमाल कभी न करें.
यह भी पढ़ें – नाश्ता करने से जुड़ी ये 7 गलतियां बिगाड़ सकती हैं पेट, गट डॉक्टर ने कहा दिनभर बैठना पड़ सकता है पेट पकड़कर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
18 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
20 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
21 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
22 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
23 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines