Health Tips: दिवाली हो या कोई भी त्योहार, ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो अपनी सेहत को नजरअंदाज कर स्वादिष्ट पकवानों और मिठाइयों का भरपूर आनंद लेते हैं. त्योहार की रौनक में लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा तली-भुनी चीजें और मिठाइयां खा लेते हैं, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं, वजन बढ़ना और सुस्ती जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो त्योहार के दौरान हेल्दी लाइफस्टाइल को पीछे छोड़ देते हैं, तो इस बार दिवाली पर कुछ आसान हेल्थ टिप्स अपनाकर आप स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे आप इस दिवाली को हेल्दी, एनर्जेटिक और खुशहाल बना सकते हैं बिना किसी गिल्ट के.
हेल्थ टिप्स | Healthy Tips
सीमित मात्रा में भोजन करें
त्योहारों पर स्वादिष्ट पकवान और मिठाइयां आम बात हैं, लेकिन अधिक खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए भोजन को सीमित मात्रा में और संतुलित तरीके से करें.
मधुमेह रोगी कम चीनी वाली मिठाइयां लें
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको पारंपरिक मिठाइयों से बचना चाहिए और कम शुगर या शुगर-फ्री विकल्पों को चुनना चाहिए. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा.
ये भी पढ़ें- रात को आएगी चैन की नींद, एक्सपर्ट ने कहां बस रोजाना चबा लें छोटी इलाइची के साथ ये एक चीज
प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनें
दीवाली के समय वायु प्रदूषण बहुत बढ़ जाता है. तो कोशिश करें कि बाहर जाते समय मास्क पहनना जरूरी है ताकि हानिकारक धूल और धुएं से बचाव हो सके. जिससे आपकी सेहत को कोई नुक्सान न हो.
दमा (अस्थमा) के मरीज विशेष ध्यान रखें
अस्थमा के रोगियों को पटाखों से निकलने वाले धुएं से दूर रहना चाहिए और इनहेलर हमेशा अपने पास रखना चाहिए. आवश्यकता हो तो डॉक्टर से परामर्श लें. जिससे उनको दिवाली के समय सांस लेने में दिक्कत न हो.
स्वस्थ आहार लें
त्योहार में भी स्वस्थ आहार को प्राथमिकता दें. ताजे फल, सूखे मेवे, और घर पर बनी हल्की मिठाइयों का सेवन करें. तले-भुने और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों से परहेज करें.
ये भी पढ़ें- Govardhan 2025: गोवर्धन पूजा के लिए तैयार करें ये 5 पारंपरिक भोग, भगवान गोवर्धन हो जाएंगे प्रसन्न
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
9 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
13 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
15 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
18 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
18 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines