Diabetes Effects On The Body And Organs: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो दो प्रकार की होती है, एक Type 1 और Type 2 डायबिटीज। डायबिटीज बीमारी हमारे बॉडी ऑर्गन्स पर घातक असर करती है। इस बीमारी में मरीज कई बीमारियों से घिर जाता है, इसलिए सही टाइम पर इलाज होना बहुत जरूरी होता है, वरना ये गंभीर भी हो सकता है। चलिए जान लेते हैं कि डायबिटीज शरीर के किन-किन अंगों को प्रभावित कर सकता है Dwarkesh Hospital Vadodara से Health Expert Dr. Binal Shah- ने इसपर कई महत्वपुर्ण जानकारी साझा की-
हार्ट (Heart)
डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल का लगातार घटना और बढ़ना दिल के लिए सही नहीं होता है। इस बीमारी में ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) अधिक रहता है, जिसमें अच्छा कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है और खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा होने लगता है। इससे ब्लड वेसेल्स में सूजन आती है और ब्लड फ्लो पर असर होता है, इसी के चलते दिल की बीमारियों का जोखिम रहता है।
ये भी पढ़ें- Diabetes मरीज इन 5 बातों का रखें ध्यान, Doctor से जानें टिप्स
लिवर (Liver)
डायबिटीज होने का सबसे बड़ा कारण हमारा गलत खानपान और जीवनशैली है, तो ऐसे में मांसपेशियों में मौजूद शुगर भी लिवर में जाने लगता है, इससे लिवर सेल्स धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं और कई तरह की दिक्कतें आती हैं।
आंखें (Eyes)
टाइप 1 हो या टाइप 2 डायबिटीज में टाइम पर चेकअप कराते रहना चाहिए, क्योंकि शुगर लेवल ज्यादातर हाई होता है, तो आंखों की रेटिना पर सूजन आ सकती है। आंखों की रेटिना के ब्लड वेसेल्स कमजोर हो जाते हैं, जिससे रेटिना पर खराब असर हो सकता है। इससे आंखों से जुड़ी परेशानियों के साथ ब्लाइंडनेस की भी समस्या पैदा हो सकती है।
किडनी (Kidney)
ब्लड शुगर हाई होने पर ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है, जिससे कई अंग काम करना धीरे-धीरे बंद होने लगते हैं, इन्हीं में से एक है किडनी। जिसका काम होता है शरीर की गंदगी को पेशाब के जरिए बाहर करना होता है, लेकिन जब किडनी काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में विषैले पदार्थ बढ़ जाते हैं और किडनी काम करना बंद कर देती है।
पैर (Feet)
डायबिटीज का असर पैरों पर भी पड़ता है, इसमें ब्लड शुगर हाई होने पर घाव होने लगते हैं। सुन्न होना, झनझनाहट, घाव का जल्दी न भरना पैरों में डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं, जिसे डायबिटिक फुट (Diabetic Foot) के नाम से भी जानते हैं। टाइम रहते ध्यान न देने पर चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 hr agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
2 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
5 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
6 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
7 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
11 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines