Diabetes Prevention Tips: मधुमेह एक बढ़ता रोग है जो दुनियाभर के करोड़ों लोगों को प्रभावित कर रहा है। वहीं, भारत को तो डायबिटीज कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। यहां 100 मिलियन लोग शुगर से पीड़ित हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो दुनिया के यंग लोगों में जो 20 वर्ष की आयु से शुरू हो रहे हैं, के 10% तक लोगों को डायबिटीज है। इस अनुपात में आधे लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपनी इस बीमारी का ज्ञान भी नहीं है। इन ग्राफ्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि डायबिटीज कितनी गंभीर बीमारी है। इससे बचाव बहुत जरूरी है। आइए हमारी रिपोर्ट के माध्यम से जानते हैं कि डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए हम हम क्या-क्या तरीके अपना सकते हैं।
कैसे होगी शुगर कंट्रोल?
डॉक्टर साबिर.ए.रशीद, जो एक डायबिटीज एक्सपर्ट हैं, ने जागरण इंग्लिश की टीम से बातचीत में मधुमेह के प्रकारों और इसकी रोकथाम के कुछ उपाय बताए हैं। चलिए विस्तार से इस बारे में जानते हैं।
ये भी पढ़ें- Delhi Pollution में मॉर्निंग वॉक कितनी सेफ या कितनी खतरनाक! जानें सेफ्टी टिप्स
मधुमेह के प्रकार
डायबिटीज मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं, टाइप-1 डायबिटीज और टाइप-2 डायबिटीज। इनमें टाइप-2 ज्यादा घातक है। मधुमेह में शरीर के अंदर इंसुलिन का स्तर असंतुलित हो जाता है। टाइप-1 में वीक इम्यूनिटी के चलते इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। वहीं, टाइप-2 में इंसुलिन बनता है लेकिन ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होने के कारण शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान भी शरीर में इंसुलिन उत्पादन में समस्या होती है, जिसे गर्भावधि डायबिटीज कहते हैं। डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, इसे कंट्रोल करने के लिए रोजाना की दिनचर्या में कुछ बदलाव करना जरूरी है। इन बदलावों से काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।
डायबिटीज कंट्रोल के लिए टिप्स
1. हेल्दी डाइट- स्वस्थ आहार का सेवन करने से शुगर के स्तर को नियंत्रित करना आसान होता है। टाइप-2 के मरीजों को अपने खान-पान में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो उन्हें लाभ दे सकें। जैसे- लो फैट डेयरी प्रोडक्ट और लो कैलोरी डाइट।
2. शारीरिक गतिविधि- अगर आपका शरीर सिर्फ एक जगह बैठा रहेगा और यह कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करेगा तो सिर्फ डायबिटीज नहीं, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर समस्याएं भी आपको घेर सकती हैं। टाइप- 1 और 2, दोनों प्रकार के डायबिटिक लोगों को अपनी डेली लाइफ में कुछ एक्सरसाइज करनी चाहिए। शरीर के चलने से ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है।
Image Credit: Freepik
3. मॉनिटरिंग- हालांकि, लाइफस्टाइल में बदलाव से काफी हद तक आप शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं लेकिन समय-समय पर शुगर लेवल के स्तर को चेक करने से भी इसकी रोकथाम हो सकती है। अगर आप टाइप-1 के मरीज हैं तो रोजाना मॉनिटरिंग करेंगे तो आप खुद को टाइप-2 से बचा सकते हैं।
4. वजन नियंत्रण- अपने बढ़े हुए वजन पर ध्यान दें। मोटापा भी शुगर का एक कारण है। इसके लिए बेस्ट ऑप्शन रोजाना एक्सरसाइज करना है।
5. मेथी का पानी- मेथी के बीजों का पानी पीने से भी शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक चम्मच मेथी के बीजों को 1 गिलास पानी में भिगोकर रखना है और सुबह खाली पेट पीना है।
ये भी पढ़ें- Delhi Pollution का सेहत पर पड़ रहा खतरनाक असर! जानें 5 गंभीर साइड इफेक्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
1 hr agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
14 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
16 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
19 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines