Mediterranean Diet Benefits: ओवरऑल हेल्थ के लिए मेडिटेरियन डाइट कई देशों में सदियों पुराने खान-पान के पैटर्न पर बेस्ड है, जो मुख्य रूप से फल, सब्जियां, सेम, छोले और दाल जैसे प्लांट बेस्ड फूड है, लेकिन एनिमल बेस्ड फूड जैसे कम फैट वाले फूड प्रोडक्ट को बाहर नहीं करता है। यह कम कैलोरी और हाई फाइबर वाले डाइट न केवल हार्ट अटैक और स्ट्रोक को रोकने के लिए असरदार काम करता है बल्कि डायबिटीज और ब्लड प्रेशर मैनेज करने में और ब्लड शुगर के लेवल को भी कंट्रोल करता है।
National Library of Medicine के अनुसार, मेडिटेरियन डाइट के हेल्थ बेनिफिट्स की खोज का श्रेय University of Minnesota School of Power के American scientist Ancel Keys को दिया जा सकता है, जिन्होंने पहली बार दिल की बीमारी और डाइट के बीच संबंध पर प्रकाश डाला था।
मेडिटेरियन डाइट पाचन और मेंटल हेल्थ सहित सेहत के कई पहलुओं को बढ़ावा दे सकती है। इस डाइट का पालन करने से आंत, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट, पेट, यूरिनरी ब्लैडर, सिर और गर्दन, फेफड़े और पेनक्रियाज के कैंसर के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकती है।
मेडिटेरेनियन डाइट क्या है?
मेडिटेरेनियन डाइट में प्लांट बेस्ड फल और हरी सब्जियां, साबुत अनाज और सीफूड शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें चिकन और अंडे भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं, मीट और शराब का सेवन कम करना चाहिए। इसके अलावा, शुगर, प्रोसेस्ड फूड्स, रिफाइंड तेल जैसी चीजों को नहीं खाना चाहिए। इसलिए यह डाइट सभी के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Corona JN.1 Variant: 5 आयुर्वेदिक टिप्स, कोरोना से बचाएंगे
मेडिटेरियन डाइट में क्या-क्या शामिल है
फल और सब्जियां
अपनी डाइट में फलों और सब्जियों का सेवन करें, जो जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं।
साबुत अनाज
शरीर में एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए ब्राउन राइस, क्विनोआ और साबुत गेहूं जैसे साबुत अनाज का ऑप्शन चुनें।
हेल्दी फैट
डाइट में जैतून का तेल अपनाएं, जो मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर और दिल के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।
प्रोटीन
मांसपेशियों की हेल्थ के लिए भरपूर प्रोटीन की जरूरत है, जैसे- मछली, मुर्गी, फलियां और नट्स शामिल करें।
मेडिटेरियन डाइट के टॉप न्यूट्रिएंट्स
ओमेगा-3 फैटी एसिड
मछली में भरपूर मात्रा में मौजूद फैट दिमाग के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करते हैं।
फाइबर
फलों, सब्जियों और साबुत अनाज में पाया जाने वाला फाइबर पाचन में सहायता करता है और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट
फल, सब्जियां और जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से लड़ते हैं।
मेडिटेरियन डाइट के हेल्थ बेनिफिट्स
कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ
दिल से जुड़ी समस्याओं को रोकने के लिए डाइट पर ज्यादा जोर दिया जाता है। हेल्दी फैट और फिश डाइट में शामिल करने से फायदा मिलता है।
वजन को मैनेज करता है
मेडिटेरियन डाइट अपनी हाई फाइबर और पोषण तत्वों से भरपूर फूड प्रोडक्ट आपके वजन घटाने में मदद करते हैं।
दिमाग के कामकाज में सुधार
दिमाग के कामकाज में सुधार के लिए मेडिटेरियन डाइट बढ़ावा देती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड कॉग्निटिव काम को बेहतर बनाने में योगदान करती है।
डायबिटीज की रोकथाम
मेडिटेरियन डाइट ब्लड शुगर के लेवल को रेगुलेशन पर करती है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम रह सकता है।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
7 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
10 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
12 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines