Diabetes Care In Festival: त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। आज धनतेरस, फिर दिवाली और इसके बाद भाई दूज कई सारे त्योहार मनाए जाएंगे। दिवाली के मौके पर हर घर में अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं और खूब मिठाई खाई जाती है। दिवाली पर शुगर मरीजों के लिए मिठाई का मजा अगर ज्यादा हो जाता है तो हाई ब्लड शुगर होने का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में हाई ब्लड शुगर से बचाव के लिए और मीठे का मजा लेने के लिए कुछ टिप्स अपनाएं। Dwarkesh Hospital Vadodara से Health Expert Dr. Binal Shah ने यहां कुछ बातों को लेकर सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
डायबिटीज मरीज रखें इन बातों का ध्यान
हेल्दी डाइट
शरीर आपका फिट और हेल्थी बना रहे इसके लिए जरूरी है कि आप हेल्दी भोजन का सेवन करें। सुबह के नाश्ते में फल और हरी सब्जियों का सेवन करें, इनसे भरपूर पोषण मिलता है और साथ में लो ग्लाइसेमिक फूड्स (Low Glycemic Foods) को शामिल करें।
ये भी पढ़ें- त्योहारों पर सेहत का रखें ख्याल, चीनी की जगह 7 चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल
फिजिकली एक्टिव
फिजिकल एक्टिव रहना भी काफी जरूरी है। अगर पूरा दिन एक जगह बैठे हुए काम करते हैं तो शुगर लेवल हाई हो सकता है। ऐसे में जरूरी है आपका एक्टिव रहना।
योगा और एक्सरसाइज
अगर दिन भर में एक्टिव नहीं रह पाते हैं तो अपने रूटीन में योगा और एक्सरसाइज को शामिल करें। यह सेहत के लिए बहुत ही अच्छा रहता है।
जानें मीठा खाने का सही तरीका
मिठाई खाने का बेस्ट तरीका ये है कि आप अधिक मात्रा में मिठाई का सेवन न करें। जितना संभव हो, शुगर फ्री मिठाइयां खाएं। इस बात ध्यान रखें, बाजार से खरीदी हुई मिठाई तैयार न खाएं। घर की बनी शुगर फ्री मिठाइयां खानी चाहिए। ये आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
टाइम पर चेकअप
हाई ब्लड शुगर के जोखिम से बचे रहने के लिए जरूरी है कि रोज अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें। अगर ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो मिठाई खाने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
3 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines