Diabetes Symptoms: डायबिटीज की बीमारी एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। यह लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है जिसमें आपके खराब खान-पान और रोजाना की दिनचर्या के कारण यह होती है। मधुमेह के शुरुआती संकेत शरीर के विभिन्न अंगों में दिखाई देते हैं, जिसमें मुंह भी शामिल है। मुंह के अंदर भी डायबिटीज के कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। अगर इन संकेतों को नजरअंदाज किया जाए, तो स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है।
मुंह के अंदर डायबिटीज के संकेत
1. मसूड़ों में सूजन और खून आना- डायबिटीज में शरीर का इन्फ्लेमेशन बढ़ जाता है, जिससे मसूड़ों में सूजन हो सकती है और खून आ सकता है। यह संकेत प्रमुख डायबिटीज के प्रमुख संकेतों में से एक है कि ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल से बाहर है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
2. मुंह में सूखापन- शरीर में हाई ब्लड शुगर के कारण पानी की कमी हो जाती है, जिससे मुंह के अंदर सूखापन महसूस होता है। ड्राई माउथ होना भी डायबिटीज होने का संकेत होता है।
3. दांतों और मसूड़ों में इन्फेक्शन- डायबिटीज के कारण शरीर इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता खो देता है, जिस कारण शरीर संक्रमणों से लड़ने में ज्यादा समय लगाता है। डायबिटीज होने पर दांतों और मसूड़ों में इन्फेक्शन, फंगस या बैक्टीरिया फैलने लगते हैं।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
4. सांसों की बदबू- अगर आपके मुंह से अक्सर दुर्गंध जैसे खट्टी या फलों की स्मैल जैसी महक आती है तो यह “डायबिटिक ब्रीथ” होती है। यह बॉडी में हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में किटोन उत्पादन ज्यादा बढ़ जाता है।
5. मुंह के अंदर घाव- डायबिटीज होने से शरीर की कई प्रमुख गतिविधियां धीमी हो जाती हैं। ऐसे में कई बार मुंह के अंदर घाव हो जाता है। कभी-कभी घावों को भरने में अधिक समय भी लगता है। ये दोनों संकेत ही डायबिटीज की ओर इशारा करते हैं।
डायबिटीज से बचाव के उपाय
- स्वस्थ आहार खाएं जिसमें फाइबर और प्रोटीन सोर्स हो।
- नियमित व्यायाम करें।
- वजन नियंत्रित रखें।
- धूम्रपान करने से बचें।
- बेहतर नींद लेने का प्रयास करें।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
4 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
6 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
7 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
9 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines