Morning Signs And Symptoms of Diabetes: भारत के साथ-साथ दुनियाभर में कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ी है। डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, ऐसी स्थिति में हमारा शरीर इंसुलिन नहीं बना पाता है। इंसुलिन की कमी होने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है, जिससे शरीर के अन्य अंग जैसे- किडनी, आंखें, दिल और ओवरऑल हेल्थ भी प्रभावित होती है। यही कारण है कि डायबिटीज को खतरनाक बीमारी माना गया है। एक बार किसी को डायबिटीज हो जाए, तो बस इसे कंट्रोल ही कर सकते हैं। कभी-कभी डायबिटीज के लक्षणों को अनदेखा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। लेकिन आपको सुबह के समय इनमें से कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं, तो भूलकर भी इग्नोर न करें। Diabetes के लक्षणों पर Shivain Multi Speciality Hospital, Loni से Dr.Mona Sharma ने जानकारी दी-
सुबह दिखते हैं डायबिटीज के ऐसे लक्षण
अगर मॉर्निंग में उठते ही आपको ज्यादा प्यास लगे तो इसे हल्के में न लें। क्योंकि ये लक्षण डायबिटीज की ओर संकेत करते हैं। अगर खुजली, थकान होना, कमजोरी और जागने के साथ ही ज्यादा भूख लगती है, तो आप डायबिटीज के मरीज हो सकते हैं। वजन का कम होना और दिन या रात में प्यास अधिक लगना भी ब्लड शुगर बढ़ने के संकेत देते हैं। रात में अगर कई बार पेशाब जाना पड़े, तो ये भी डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए इस Video पर Click करें-
क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल
लिवर हमारे शरीर को दिनभर के काम के लिए तैयार करता है और ज्यादा एक्टिव रखने के लिए ब्लड शुगर रिलीज करता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगी सुबह हाई ब्लड शुगर महसूस करते हैं। जिसके कारण सुबह आपका गला और मुंह सूखने लगता है। नजर कमजोर लगती है और थकान के साथ-साथ तेज भूख भी लगने लगती है। यहां तक की आपके प्राइवेट पार्ट्स में खुजली होना भी डायबिटीज का एक तरह से लक्षण हो सकता है। ये सारे लक्षण पूरे दिन महसूस हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्यों बढ़ रहे हैं Heart Attack के केस, सर्दियों में कैसे रखें दिल का ख्याल ?
कैसे डायबिटीज के मरीज डाइट का रखें ध्यान
शरीर में ब्लड शुगर का लेवल दिनभर कम ज्यादा होता रहता है। हालांकि, कई बार हमें पता नहीं चलता है, क्योंकि शरीर में हेल्दी इंसुलिन का लेवल शुगर के लेवल को कंट्रोल करता रहता है। डायबिटीज के मरीजों को दिनभर खाने और पीने का ध्यान रखने की बहुत जरूरत होती है। डाइट से ब्लड शुगर पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। अगर बॉडी में होने वाले बदलावों पर नजर नहीं रखी जाती है तो बीमारी ज्यादा गंभीर हो सकती है।
डायबिटीज के नॉर्मल लक्षण
- बहुत ज्यादा भूख लगना
- अचानक वजन का कम होना
- हाथ और पैरों में झुनझुनी होना
- थकान और कमजोरी रहना
- त्वचा ड्राई होना और घाव देरी से भरना
- ज्यादा प्यास लगना
- रात में बहुत ज्यादा पेशाब आना
- किसी भी संक्रमण से ग्रस्त होना
- हेयरफॉल होना
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
10 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
10 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
12 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
14 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
15 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
17 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
18 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines