Delhi Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में है। आज सुबह यानी 4 नवंबर को दिल्ली के 12 इलाकों का एक्यूआई 400 पार है। यहां अधिकतर इलाकों में इतना प्रदूषण है कि सांस लेने में भी समस्या हो रही है। प्रदूषण बढ़ने से तरह-तरह की बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि, हर साल नवंबर में दिल्ली का AQI बढ़ जाता है लेकिन इस साल राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई में भी पॉल्यूशन का स्तर काफी बढ़ा है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, प्रदूषण का स्तर बढ़ने से इंसानों में सूंघने की शक्ति कमजोर हो रही है। आइए जानते हैं पॉल्यूशन से होने वाले नुकसानों के बारे में।
प्रदूषण से कमजोर हो रही है सूंघने की शक्ति
इस वक्त दिल्ली का प्रदूषण PM2.5 तक है। इससे लोगों को सूंघने की शक्ति पर असर पड़ता है। असल में हमारे दिमाग के नीचे वाले हिस्से में नाक के छिद्रों के ऊपर घ्राण ब्लब होता है, जिससे इंसान को सूंघने का अहसास होता है। यह दिमाग तक पहुंचने वाले प्रदूषक कणों से हमारी सुरक्षा भी करता है, ऐसे में इन दिनों प्रदूषण के बढ़ते प्रकोप से नाक पर बार-बार असर होता है, जिससे वह हिस्सा खराब होने लगता है और लोगों को सूंघने में दिक्कतें महसूस करनी पड़ती हैं। यह समस्या ग्रामीण इलाकों के लोगों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों के लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रही है।
प्रदूषण से होने वाले नुकसान
1. सांस की बीमारियां
वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा असर सांस की बीमारी के मरीजों को हो रहा है। हालांकि, सिर्फ मरीज नहीं बल्कि आम लोगों को भी पॉल्यूशन से सांस लेने में दिक्क्तें महसूस हो रही हैं।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
2. किडनी रोग
एयर पॉल्यूशन के कारण नेफ्रोपैथी नाम की बीमारी होती है, जो कि एक किडनी रोग है। यह बीमारी शरीर में कार्बनडाइऑक्साइड की मौजूदगी से होती है।
3. हृदय रोग
प्रदूषण फेफड़ों और दिल को क्षतिग्रस्त कर रहा है। वायु प्रदूषण के छोटे हानिकारक कण दिल की धड़कनों को असंतुलित करते हैं, जिससे हार्ट अटैक, फेलियर और हार्ट स्ट्रोक आने का जोखिम बढ़ जाता है।
4. दिमाग पर असर
जहरीली हवा का असर हमारे मस्तिष्क पर भी होता है। धुएं से दिमाग की गतिविधि धीमी हो जाती है जिसके चलते लोगों में भूलने की बीमारी का रिस्क दोगुना बढ़ जाता है।
5. कैंसर
जी हां, दिल्ली की जहरीली हवा हमें कैंसर से भी प्रभावित कर सकती है। वायु प्रदूषण में हानिकारक गैस और केमिकल कण होते हैं, जिसके संपर्क में आने से कैंसर होता है।
प्रदूषण से बचाव के उपाय
- घर में रहें, कम से कम बाहर निकलें।
- अगर किसी कारण बाहर जाना पड़ रहा है तो मास्क का उपयोग जरूर करें।
- बाहर का खाना खाने से बचें।
- घर की हवा को साफ रखने के लिए एयर प्यूरिफायर लगा सकते हैं।
- पर्याप्त नींद लें और खूब पानी पिएं।
- धूम्रपान से दूरी बनाएं।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
18 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
22 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines