Air Pollution Protection Tips: दिल्ली, देश की राजधानी होने के साथ-साथ अब वायु प्रदूषण की राजधानी भी बनती जा रही है. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र जैसे ही सर्दियां दस्तक देती हैं, वैसे ही दिल्ली और एनसीआर की हवा में जहरीले तत्वों की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है. जिसके चलते दिल्ली (एनसीआर) का AQI 400 के पार जा चका है. यह स्थिति बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए और भी खतरनाक साबित हो सकती है. इस समय के दौरान आंखों में जलन, गले में खराश, त्वचा की समस्याएं और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. इसके साथ ही दिवाली का पर्व भी शुरू हो चुका है जिसके चलते हवा और भी ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे समय में जरूरी हो जाता है कि हम अपने स्वास्थ्य की रक्षा के लिए कुछ सावधानियां अपनाएं यदि आप भी इस बढ़ते प्रदूषण से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिसे आप फॉलो कर सकते हैं
मास्क का इस्तेमाल करें
बढ़ते प्रदूषण के चलते आप लोग जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाएं. ये बहुत ही जरूरी है आपके सेहत के लिए. इसके साथ ही इससे आपको सांस संबंधित दिक्कतें भी कम होंगी.
घर के अंदर शुद्ध हवा बनाए रखें
बाहर की हवा जितनी प्रदूषित है, उतनी ही अंदर की हवा भी हो सकती है. ऐसे में एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें और समय-समय पर खिड़कियां खोलकर वेंटिलेशन करें, खासकर तब जब AQI थोड़ा बेहतर हो. इससे आपके आस पास का वातावरण कुछ हद तक सही हो सकता है.
हरे पौधों को लगाएं
घर और ऑफिस में शुद्ध हवा वाले पौधे जैसे एलोवेरा, स्नेक प्लांट, और मनी प्लांट जैसे इनडोर पौधे लगाएं. ये हवा को प्राकृतिक रूप से शुद्ध किया जा सकता है. ये पौधे विषैले तत्वों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन बढ़ाते हैं.
ये भी पढे़ं- रात में पैर में ऐंठन क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया किस खनिज की हो सकती है कमी
इसे करें डाइट में शामिल
प्रदूषण से शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ जाते हैं, जिससे बीमारियां होती हैं. विटामिन-C, विटामिन-E और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार (जैसे आंवला, नींबू, अखरोट, हरी सब्जियां) प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं.
प्रदूषण के स्तर पर नजर रखें
रोजाना AQI (Air Quality Index) की जांच करना आदत बना लें. जब प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक हो, तब बाहर जाना टालें या कम से कम रखें. कई मोबाइल ऐप्स जैसे SAFAR और AQI India इसकी जानकारी आसानी से देते हैं.
ये भी पढे़ं- फैटी लिवर है धीमा जहर! डॉक्टर ने बताया रोजाना क्या खाने पर ठीक होगा Fatty Liver
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
18 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
21 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
21 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
23 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines