Delhi AQI: दिल्ली में आज AQI 405 दर्ज किया गया था. इसके बाद राजधानी में GRAP-3 लागू किया जा चुका है. प्रदूषण हमारी सेहत को भारी क्षति पहुंचाता है. इससे फेफड़ों में इंफेक्शन हो सकता है, दिल की बीमारियों का खतरा और सांसों से जुड़े रोग हो सकते हैं. हालांकि, पॉल्यूशन के कण सिर्फ अंदरुनी अंगों को नहीं बल्कि बाहरी अंगों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. जैसे कि आंख, त्वचा और बाल. आइए जानते हैं प्रदूषण से बालों पर क्या असर हो रहा है?
स्मॉग से बालों का पोषण खो रहा है
दिल्ली में दिवाली के बाद से ही स्मॉग का पहरा है. इसका असर बालों, सिर की त्वचा और जड़ो को भी प्रभावित कर रही है. एक्सपर्ट के मुताबिक, बालों की जड़ों पर PM2.5 के हानिकारण कण चिपक जाते हैं. इससे उनके टुटने और डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है. इन दिनों काफी लोगों को हेयर फॉल की भी समस्या होती है.
ये भी पढ़ें-प्रदूषण और बदलते मौसम में बंद हो जाती है नाक? इस एक पोटली के उपाय से खुल जाएगा ब्लॉकेज
बालों को कैसे नुकसान पहुंचाता है प्रदूषण?
- धूल और धुएं के कण स्कैल्प पर जमकर रोमछिद्र (hair follicles) को ब्लॉक कर देते हैं.
- पॉल्यूशन में फ्री रैडिकल्स होते हैं, जो बालों के प्रोटीन यानी केराटीन को कमजोर करते हैं, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं.
- प्रदूषित हवा में कार्बन और धातु के कण होते हैं, जो बालों की स्कैल्प में सूजन और डैंड्रफ की समस्या को बढ़ाते हैं.
- लंबे समय तक प्रदूषण के एक्सपोजर से हेयर ग्रोथ भी धीमी हो जाती है.
कैसे समझे की आपके बाल प्रदूषण से डैमेज हो रहे हैं?
- बालों का अचानक असामान्य रूप से झड़ना.
- स्कैल्प में खुजली या जलन महसूस करना.
- डैंड्रफ और बालों का पतला होना.
- बालों की चमक कम होना.
क्या है प्रदूषण के दिनों में बालों के लिए सही हेयर केयर रूटीन?
- घर से बाहर निकले तो अपने सिर को स्कार्फ से ढके.
- बालों को हफ्ते में 2 से 3 साफ करें.
- इन दिनों बालों पर तेल की मसाज जरूर करें.
- अपने बालों को रोजाना कंघी जरूर करें.
- अपने बालों पर किसी प्रोटेक्शन स्प्रे का इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें-Delhi AQI: राजधानी में लागू GRAP-3, रेलवे, निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर पाबंदी, सेहत को भी खतरा
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 hr agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
5 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
7 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
10 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
10 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines