Air Pollution And Morning Walk: सुबह की सैर करना कई लोगों की दिन की शुरूआत करने का एक अहम हिस्सा है। वे आपके दिन की पॉजिटिव शुरुआत करने में हेल्प करते हैं और अलग-अलग तरीके से लाभ प्रदान करते हैं। देखा जाए, तो नई दिल्ली, फ़रीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा जैसे कई शहरों में हवा गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। ऐसी प्रदूषित हवा में सुबह की सैर करना फायदे से ज्यादा सेहत के लि्ए हानिकारक हो सकती है।
वायु प्रदूषण के बीच सुबह की सैर करना कितना सही
सुबह के टाइम, जब टेंपरेचर कम होता है, हवा में प्रदूषण के कण जम जाते हैं। ऐसे में टहलने जाने से प्रदूषित हवा के खतरनाक कण आपके शरीर में जा सकता है। इसके नतीजा आपको खांसी, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (Chronic Obstructive Pulmonary Disease), दिल की बीमारी और यहां तक कि लंग्स कैंसर का जोखिम रहता है। ऐसी ही कुछ जरूरी बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए और इस पर ज्यादा जानकारी दे रहे हैं- Bhagat Chandra Hospital, Delhi से Dr. Manish Jain, Consultant Neonatology-
ये भी पढ़ें- चावल या कोई अनाज, दोनों में से क्या खाना है बेहतर,जो कोलेस्ट्रॉल न बढ़ाए
इन लोगों को ध्यान रखना चाहिए
बच्चे/बूढ़े व्यक्ति/गर्भवती महिलाएं/दमा/फेफड़े और हार्ट डिजीज वाले अधिक जोखिम में हैं।
वायु गुणवत्ता पर नजर रखें
सुबह की सैर पर निकलने से पहले अपने एरिया की वायु AQI जांच लें। कई ऐप्स और वेबसाइट्स वायु गुणवत्ता की जानकारी देती हैं। अगर AQI अनहेल्थी या खतरनाक है, तो सलाह दी जाती है कि किसी भी बाहरी कामों में शामिल न हों।
घर के अंदर कसरत करें
सुबह की कसरत हर कोई बाहर या घर के अंदर करता है। लेकिन जो लोग बाहर जाते है, उन्हें अपनी सेहत को सबसे पहले प्राथमिकता देनी चाहिए। बाहर की हवा खराब होने के कारण, इनडोर वर्कआउट करने पर विचार करें। बार-बार तरल पदार्थ लें और पानी अधिक सेवन करें।
समय का सही चुनाव करें
अगर आप बाहर टहलने जा रहे हैं, तो अपने शेड्यूल पर एक बार विचार करें। अगर हवा की गुणवत्ता अच्छी है, तो दोपहर में जब सूरज निकला हो, फिर आप थोड़ी देर के लिए बाहर सैर करने जा सकते हैं और ये एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, कठिन व्यायाम से बचें और कहीं भी जाए पर N95 या N99 मास्क पहनें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 hr agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
1 hr agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
2 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines