CPR Helpful During Heart Attack: आजकल आए दिन हार्ट अटैक से किसी न किसी की मौत की खबर आ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक से होने वाली कई मौतों को एक छोटे से प्रयास के साथ कम किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं CPR की, जिसके बारे में हर अस्पताल की दीवारों पर जानकारी दी होती है। अक्सर लोग CPR के बारे में जानते तो हैं, लेकिन उन्हें सही ढंग से इसका इस्तेमाल करना नहीं आता है या फिर वह इसे करने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं। आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि आखिर CPR होता क्या, क्यों जरूरी है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
CPR देकर डॉक्टर ने बचाई मरीज की जान
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो में एक महिला प्राइवेट क्लिनिक में इलाज के दौरान अचानक बेहोश होने लगती है। महिला को बेहोश होता देख तुरंत डॉक्टर खड़ा हो गया और महिला को CPR देने लगा। डॉक्टर की कोशिश सफल रही और महिला को होश आ गया। इस वीडियो से आप समझ सकते हैं कि आखिर CPR जरूरी क्यों हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज को डायग्नोस कैसे करें? स्टडी में मिला जवाब
क्या होता है CPR और क्यों है जरूरी
बता दें कि CPR एक तरह का फर्स्ट एड है, जिसका इस्तेमाल दिल का दौरा पड़ने के बाद किया जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, हार्ट अटैक आने के बाद के पहले एक घंटे के भीतर किसी मजीर को CPR दिया जाता है, तो उसकी जान बचाने की उम्मीद बढ़ जाती है। CPR का मतलब कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन है। CPR एक मेडिकल प्रोसेस है, जिसमें मजीर के सीने को बार-बार दबाया जाता है और मुंह से सांस दी जाती है।
सड़क पर व्यक्ति को आया हार्ट अटैक
कुछ दिनों पहले ही दिल्ली की सड़क पर एक आदमी को हार्ट अटैक आ गया था और वह सड़क पर ही गिर गया। उस समय मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने तुरंत उसे CPR दिया। जिससे उस व्यक्ति की जान बच गई।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
7 mins agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
3 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
19 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
21 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
23 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines