हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्यों दोगुने हो रहे हैं Corona के मामले, नए साल के सेलिब्रेशन में क्या-क्या बरतें सावधानियां

Covid New Cases: मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने देश में कोविड के 841 नए मामले दर्ज किए हैं, जो 227 दिनों में सबसे ज्यादा पाए गए हैं। ऐसे में बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सावधानी बरतनी जरूरी है।

विज्ञापन
Image Credit: Freepik

Covid New Cases: भारत में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। Union Health Ministry की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 841 नए मामले सामने आए। इससे एक्टिव मामलों की संख्या भी 4,309 हो गई है। बीते 24 घंटे में केरल, कर्नाटक और बिहार से एक-एक कोरोना मरीज की मौत होने के मामले भी सामने आए हैं।

कोरोना से कैसे बचाव करें, जानें इस Video की मदद से-

नए वेरिएंट JN 1 के बढ़े मामले

पहले रोजाना मिलने वाले कोरोना केसों की संख्या घट गई थी, लेकिन JN.1 Corona New Variant के आने के बाद और सर्दी बढ़ने के साथ मामले फिर से बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नए साल का जश्न मनाने से पहले पेट का रखें ख्याल, गैस दूर भगाएंगे 6 घरेलू नुस्खे

क्यों बढ़ रहे कोरोना के मामले

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी इसलिए देखने को मिल रही है, क्योंकि लगातार टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा आने वाले टाइम में ज्यादा मामले नए वेरिएंट के देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

पिछले कुछ महीनों में कोरोना का एक भी मामला नहीं था, लेकिन जब से RTPCR टेस्ट में तेजी आई है, कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। फिलहाल इस नए वेरिएंट में गंभीर बीमारी का कोई रूप नहीं देखा जा रहा है। इसका एक और कारण यह भी है कि हम तरफ नए साल को लेकर जश्न की तैयारियां चल रही हैं और बेखौफ सभी एंजॉय करने में लगे हैं।

कोरोनावायरस से अपनी सुरक्षा कैसे करें, जानें इस Video की मदद से-

विज्ञापन

कोरोना से बचाव कैसे करें

  • जहां ज्यादा भीड़ हो, वहां बिलकुल न जाएं।
  • खांसी के साथ-साथ छींक आने पर मुंह को कवर कर लें।
  • अपने हाथों को बीच-बीच में वॉश करते रहें।
  • कोविड और फ्लू के वैक्सीनेशन के बारे में अपडेट रहना चाहिए।
  • बीमार होने पर इधर-उधर न जाएं। घर पर सुरक्षित रहें।
  • कोई भी लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola