Covid Alert: देश और दुनिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह संक्रामक रोग है, जो एक से दूसरे इंसान में तेजी से फैल सकता है। आपको बता दें कि कोरोना के 4 नए वेरिएंट्स ने इन दिनों दोबारा से हलचल मचाई हुई है। कोविड-19 की रोकथाम में वर्ल्डवाइड लेवल पर हेल्थ डिपार्टमेंट लगा हुआ है। इससे पहले आई कोरोना की लहर के बाद पीड़ित मरीजों में कई प्रकार की समस्याएं देखने को मिली थी। इनमें फेफड़ों के रोग और सांसों से जुड़ी बीमारियां भी शामिल थी। धूम्रपान करने से भी ये सभी समस्याएं होती हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि जो लोग रोज सिगरेट पीते हैं, उन्हें कोरोना को कितना रिस्क होता है?
धूम्रपान बीमारियों का केंद्र
स्मोकिंग पहले से ही तरह-तरह की बीमारियों का केंद्र होती है। कैंसर इसका सबसे प्रमुख रोग है, जो किसी की जान भी ले सकता है। हालांकि, सिगरेट के नुकसानों को जानने के बावजूद भी लोग स्मोकिंग करते हैं। कोरोना होने पर स्मोकिंग से पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए। वहीं, अगर हम बात करें कि किसी स्मोकर को कोरोना हो जाए, तो क्या होगा, तो इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: क्या बूस्टर डोज लेने से कम होगा नए वेरिएंट का असर? डॉक्टर ने दिया जवाब
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
झारखंड के मैक्सिलोफेशियल सर्जन और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, एमडीएस और एमपीएच डॉक्टर अनुज कुमार न्यूज-24 से बातचीत में बताते हैं कि यदि किसी स्मोकर को कोरोना हो जाता है, तो उसे वायरस से इंफेक्शन का जोखिम बहुत ज्यादा होता है। उसे लॉन्ग कोविड के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।
सिगरेट पीने से होगा लॉन्ग कोविड!
जो लोग सिगरेट पीते हैं और बहुत ज्यादा यानी की नियमित रूप से सिगरेट पीते हैं। उनके लंग्स पहले से ही कमजोर होते हैं। ऐसे में अगर ये लोग कोरोना की चपेट में आते हैं, तो इनके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। ये मरीज लॉन्ग कोविड से गुजर सकते हैं, जिसमें रोगी को लंबे समय तक बीमारी का सामना करना पड़ता है। लॉन्ग कोविड शरीर की इम्यूनिटी को बुरी तरह से प्रभावित कर देता है, जिससे उन्हें अन्य बीमारियों का जोखिम बना रहता है।
अन्य बीमारियों का रिस्क
डॉक्टर अनुज बताते हैं कि कोरोना के बाद और भी कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है जैसे कि हार्ट, किडनी और ब्रेन पर भी असर पड़ता है। धूम्रपान करने वाले लोगों को भी यह बीमारियां हो सकती हैं और कोरोना वायरस से जूझने के बाद रिस्क और भी ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल, इससे शरीर लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है। इसलिए, इन बीमारियों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।
जरूरी सलाह
एक्सपर्ट के मुताबिक, जो लोग कोरोना से उभर रहे हैं या वायरस से संक्रमित रह चुके हैं, उन्हें सिगरेट और तंबाकू के हर प्रकार से परहेज करना चाहिए। ऐसा न करने से उनके शरीर की ओवरऑल हेल्थ कैपिसिटी कमजोर हो सकती है। इससे कैंसर का रिस्क भी बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- Covid-19: क्या फेफड़ों पर इस बार भी होगा संक्रमण? क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
3 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
8 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
10 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
11 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines