Noida News: नोएडा में स्वास्थ्य विभाग ने 8 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की है। सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। बीमारी की पुष्टि होने के 7 दिन बाद उनकी फिर से जांच की जाएगी। अब कुल मरीजों की संख्या 9 हो गई है। आने वाले दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
कोरोना मरीजों की संख्या 24 से 71 वर्ष के बीच
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 8 नए मरीजों में सेक्टर-119 निवासी 43 वर्षीय मरीज 21 मई को चेन्नई से लौटा है। अन्य सभी मरीज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इनकी उम्र 24 से 71 वर्ष के बीच है। इनके संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इसलिए इनकी जांच के लिए सैंपल नहीं लिए गए हैं। लक्षण दिखने पर इनकी भी कोरोना संक्रमण की जांच कराई जाएगी। सभी में बीमारी की पुष्टि निजी लैब या अस्पताल से हुई है। इनमें से एक मरीज 2 दिन तक निजी अस्पताल में भर्ती रहा था। अब वह भी होम आइसोलेशन में है। वहीं 2 दिन पहले शनिवार को 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली थी।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: भारत में क्यों बढ़ने लगे कोरोना के केस? राज्यों में हेल्थ एडवाइजरी जारी
दिल्ली और लखनऊ भेजे जाएंगे सैंपल
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से संक्रमित मरीजों का एक-एक सैंपल मांगा गया है। इन मरीजों के सैंपल दिल्ली या लखनऊ भेजे जाएंगे, ताकि कोरोना वायरस के वैरिएंट की जानकारी मिल सके। 7 दिन बाद मरीजों की दोबारा जांच की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक मरीजों का आगे का इलाज जारी रहेगा।
सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में जिले के सरकारी
अस्पतालों में लगे सात ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं। करीब एक माह पहले मॉक ड्रिल में इनका परीक्षण किया गया था। ये ऑक्सीजन प्लांट दादरी, बिसरख, जेवर के सामुदायिक केंद्रों में हैं। इनके अलावा जिला अस्पताल, जिम्स, ईएसआईसी अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई में भी ऑक्सीजन प्लांट हैं। इनका निर्माण कोरोना की दूसरी लहर के बाद 2022 में किया गया था।
जिला अस्पताल से एक संदिग्ध का भेजा गया सैंपल
जिला अस्पताल से एक कोरोना संदिग्ध मरीज का सैंपल जांच के लिए चाइल्ड पीजीआई भेजा गया है। फिलहाल जिला अस्पताल में ही कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। यह निशुल्क होगा। वहीं, निजी अस्पतालों और लैब में पहले से ही इसका परीक्षण हो रहा है।
1 दिन में बनकर तैयार होगा वार्ड
कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में वार्ड बनाया जाएगा। इसका प्रवेश और निकास अलग-अलग होगा। वहां से सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीजों को ही ले जाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 1 दिन में वार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं अभी कोरोना की गाइडलाइंस जारी नहीं की गई है। अगर समय रहते हुए गाइडलाइंस जारी नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: दिल्ली में कोरोना से बचने की सलाह क्यों दे रहे विशेषज्ञ? एक सप्ताह में केस 100 के पार
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
3 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
5 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
7 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
8 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
12 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines