Computer Vision Syndrome: इन दिनों सभी लोग अपना ज्यादातर टाइम टेक्नोलॉजी के बीच बिता रहे हैं। ऑफिस का काम हो या स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई हर कोई लगातार कंप्यूटर पर अपना वक्त बिता रहा है। बच्चे हो या बड़े हर कोई दिन भर गेजेट्स का यूज करता रहता है। खासतौर पर मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर ये सब चीजें लोगों की लाइफ का एक हिस्सा बन चुका है। हालांकि, लगातार घटों स्क्रीन के सामने रहना और इस्तेमाल करना हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।
स्क्रीन्स और टेक्नोलॉजी का बढ़ता इस्तेमाल कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (सीवीएस) जैसी समस्या बनता जा रहा है। मौजूदा टाइम में लाखों लोग इससे प्रभावित हैं। यह समस्या लोगों की प्रोडक्टिविटी और क्वालिटी को खराब करती है। जो लोग ज्यादातर लंबे टाइम तक स्क्रीन का यूज करते हैं, उन्हें मस्कुलोस्केलेटल (Musculoskeletal) और आखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ बातें
कंप्यूटर विजन सिंड्रोम का कारण
सीवीएस होने के कई कारण हैं। इसका कारण किसी डिवाइज को लंबे टाइम तक इस्तेमाल करना है, जिससे खुजली, धुंधलापन, आंखों में दर्द होना, सिर में दर्द, पीठ में दर्द, गर्दन और कंधे में दर्द होना और कभी-कभी हाथों की उंगलियों का सुन्न पड़ना जैसे लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा नींद से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
लक्षण
- बिहेवियर पर असर
- नींद का खराब होना
ये भी पढ़ें- ब्लड की भी होती है एक्सपायरी डेट, लेते समय जान लें ये जरूरी बातें
इन टिप्स से करें रोकथाम
- स्क्रीन टाइम को सीमित करें
- बैठने के समय सही पोश्चर होना चाहिए
- अच्छी रोशनी वाली जगह पर बैठें
- कंप्यूटर से सही दूरी बनाकर काम करें
- आखों की जांच टाइम से कराएं
- 20-20-20 नियम का पालन करें
- कंप्यूटर या लैपटॉप इस्तेमाल करते समय चश्मे में एंटी ग्लेयर लेंस लगवाएं
- आंखों में खुजली होने पर पानी के छपके मारे
- खाने में फल, हरी सब्जियां, आदि चीजों को शामिल करें
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
9 mins agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
4 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
19 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
22 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines