Coconut Water Side Effects: शरीर को हाइड्रेशन प्रोवाइड करने के लिए हमें सही डाइट और लिक्विड लेने की जरूरत होती है। पानी की कमी को दूर करने के लिए आपको पानी के साथ-साथ जूस, हेल्दी ड्रिंक्स और अन्य लिक्विड लेने की सलाह दी जाती है। कोकोनट वाटर के बारे में तो आपने सुना होगा। नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स का भरपूर सोर्स होता है। यह एक ऐसा तत्व होता है, जो शरीर में हाइड्रेशन के लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ-साथ पोटेशियम भी होता है। मगर डॉक्टर कहते हैं कि कुछ लोगों को नारियल पानी संभलकर पीना चाहिए। आइए जानते हैं क्यों।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर जमाल ए खान बताते हैं कि जो उम्रदराज लोग होते हैं, उन्हें भी नारियल पानी कम मात्रा में पीना चाहिए क्योंकि इस फल के पानी में सिर्फ इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं और एक उम्र के बाद शरीर में ज्यादा पोटेशियम भी सही नहीं होता है। हाई पोटेशियम से हार्ट हेल्थ बिगड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
नारियल पानी से हार्ट हेल्थ पर असर
नारियल पानी पीने से पोटेशियम का स्तर बढ़ जाता है, जिससे दिल के मरीजों को रिस्क बढ़ जाता है। दरअसल, पोटेशियम से दिल की मांसपेशियों में रुकावट पैदा होती है, जिससे अटैक आने की संभावनाएं तेज हो जाती हैं। ज्यादा उम्र वाले लोगों में यह समस्या इसलिए होती है क्योंकि इस स्टेज पर लोगों को हार्ट डिजीज होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए, डॉक्टर जमाल कहते हैं कि नारियल पानी डेली पी जाने लायक ड्रिंक नहीं है। इसे हाइड्रेशन बैलेंस करने के लिए, गर्मियों के सीजन में बॉडी का तापमान नियंत्रित करने के लिए और जिन लोगों को पसीना ज्यादा आता है, उनके लिए ज्यादा लाभकारी होता है।
नारियल पानी के नुकसान
जिन लोगों को किडनी प्रॉब्लम्स रहती हैं, उन्हें इसे कम पीना चाहिए।
डायबिटीज में भी नारियल पानी कम पीना चाहिए।
लो बीपी की समस्या होने पर भी कोकोनट वाटर अवॉइड करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- किडनी के मरीज दवा लेते समय रखें इन बातों का ध्यान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
40 mins agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
3 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
19 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
21 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines