Cholesterol Risk Factors: कोलेस्ट्रॉल एक बहुत ही गंभीर परेशानी होती है। बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होने पर दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं। आज के टाइम में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना तमाम लोगों में देखा जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हाई बीपी की समस्या होती है और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण गलत खानपान और खराब जीवनशैली को माना जाता है। यह एक वसा जैसा पदार्थ है, जो बॉडी में सेल झिल्ली, कुछ हार्मोन और विटामिन डी बनाने के लिए इंर्पोटेंट है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह प्रकार का होता है-
एलडीएल कोलेस्ट्रॉल- ये कोलेस्ट्रॉल गंदा माना जाता है क्योंकि यही शरीर में असली समस्या की जड़ है।
एचडीएल कोलेस्ट्रॉल- एचडीएल कोलेस्ट्रॉल अच्छा होता है और शरीर के कई काम करने में हेल्प करता है।
कोलेस्ट्रॉल के लक्षण
- पैरों में सूजन आना
- पैरों का ठंडा होना
- स्किन का रंग बदलना
- पैरों में दर्द होना
- रात में सोते समय क्रैम्प्स होना
- अल्सर
कोलेस्ट्रॉल का क्या कारण
- ख़राब आहार
- मोटापा
- बड़ी कमर का साइज
- जीवनशैली
- धूम्रपान
- शुगर
ये भी पढ़ें- Tomato Reduce Cholesterol : टमाटर से कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल? क्या कहते हैं डॉक्टर
ये लक्षण भी न करें इग्नोर
- जी मिचलाना
- ज्यादा थकान
- सीने में दर्द
- सांस लेने में दिक्कत
- हाथ-पांव में सुन्नपन
- हाई ब्लड प्रेशर
कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय
अलसी- कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अलसी बेहद फायदेमंद है, इसके लिए अलसी के पिसे बीज का यूज करें।
ओट्स- ओट्स एक ऐसा आहार है जिसमें फाइबर पाया जाता है। अगर लगता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो डेली सुबह के नाश्ते में ओट्स खाएं।
धनिया के बीज- कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए धनिया के बीजों का पाउडर बनाकर, इसे एक कप पानी में उबालें और सेवन करें।
मछली- कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मछली का सेवन करें, इसमें ओमेगा 3 और फैटी एसिड पाया जाता है।
प्याज- शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो इसे कंट्रोल करने के लिए प्याज का यूज करें। एक चम्मच प्याज के रस में एक छोटे चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।
नारियल तेल- नारियल तेल में बना खाना खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है। ये बाकी तेल के मुकाबले सबसे अच्छा माना जाता है।
अंकुरित दालें- अंकुरित दालों से भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को घटाया जा सकता है। इसमें राजमा, चने, मूंग, सोयाबीन का यूज करने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
विटामिन-सी- कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं तो विटामिन-सी जैसे- आंवला, अनार, नींबू, संतरा, आदि जैसी चीजों का इस्तेमाल करे।
कोलेस्ट्रॉल के लक्षण आमतौर पर तब तक नहीं दिखते, जब तक ये किसी गंभीर परेशानी का कारण नहीं बन जाता। इसलिए कोलेस्ट्रॉल का लेवल जानने के लिए खून की जांच करानी चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
21 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
22 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines