Cholesterol Causes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, जंक फूड खाने की आदत और कम शारीरिक गतिविधि ने हमारे दिल को खतरे में डाल दिया है। दिल की बीमारियां दुनियाभर में मौत का सबसे बड़ा कारण बन चुकी हैं। हर साल करीब 1.79 करोड़ लोगों की जान इन बीमारियों से जाती है। इनमें से 80 फीसदी मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक से होती हैं, जिनमें ज्यादातर 70 साल से कम उम्र के लोग होते हैं। भारत में भी 28% मौतें दिल की बीमारी से होती हैं, जिनका एक बड़ा कारण है-कोलेस्ट्रॉल का बढ़ता स्तर। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी बातें डॉक्टर से।
आखिर बुरा क्यों माना जाता है कोलेस्ट्रॉल?
कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में सेल्स और हार्मोन बनाने में मदद करता है। लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है, खासकर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) की, तो यह धमनियों में जमकर ब्लॉकेज करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- Lungs Health Tips: क्या आपके फेफड़े हेल्दी हैं? डॉक्टर से जानें इनकी सफाई क्यों जरूरी
एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
जुपिटर हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में कंसल्टेंट, डॉ. तन्मय कुलकर्णी के अनुसार, “हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई साफ लक्षण नहीं होते हैं। यह चुपचाप नुकसान करता है और तब तक नहीं दिखता जब तक कोई बड़ा अटैक न आ जाए। इसका पता लगाने का एकमात्र तरीका है नियमित जांच।” वह यह भी बताती हैं कि सिर्फ आंकड़े देखना काफी नहीं है। हमें ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और स्मोकिंग जैसी दूसरी हानिकारक आदतों को भी बदलना होगा।
कैसे कम करें कोलेस्ट्रॉल?
डॉक्टर कुलकर्णी कहती हैं कि लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ दवाएं भी जरूरी होती हैं। स्टैटिन दवाएं LDL को कम करती हैं और दिल की कार्यप्रणाली को सुधारती हैं। जो मरीज इन दवाओं से फायदा नहीं उठाते, उनके लिए PCSK9 इनहिबिटर जैसे विकल्प होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।
जांच क्यों जरूरी?
सिटी एक्स-रे एंड स्कैन क्लिनिक के डायरेक्टर एवं लेबोरेटरी हेड डॉ. सुनीता कपूर कहती हैं कि कोलेस्ट्रॉल जांच यानी लिपिड प्रोफाइल टेस्ट दिल की बीमारी को जल्दी पकड़ने में मदद करता है। 20 साल से ऊपर के लोगों को हर 4-5 साल में यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर या पारिवारिक इतिहास हो, तो जांच और भी जरूरी है।” वह आगे बताती हैं कि हार्ट हेल्थ की ओवरऑल जांच में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और इमेजिंग शामिल होता है। ये टेस्ट दिल के स्वास्थ्य को समझने का सबसे बेहतर तरीका है।
खाना-पीना और दिल की सेहत
आकाश हेल्थकेयर की प्रमुख डाइटिशियन डॉ. गिन्नी कालरा कहती हैं कि अच्छा खानपान और स्वस्थ जीवनशैली कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करते हैं। वे बताती हैं कि तली-भुनी और पैकिंग वाली चीजें खाने से बचें।
- हम इनकी जगह फल, सब्जियां और साबुत अनाज को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- रोजाना थोड़ी बहुत एक्सरसाइज जरूर करें।
- धूम्रपान छोड़ना और शराब कम पीना भी जरूरी है, क्योंकि ज्यादा शराब पीने से कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
- छोटे-छोटे लाइफस्टाइल चेंजिस जैसे हेल्दी नट्स खाना या सफेद ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड खाना आपके दिल को फिट रखेंगे।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: यूपी में बढ़ी निगरानी, एडवाइजरी जारी, नए वेरिएंट है ज्यादा खतरनाक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
8 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
10 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
11 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
12 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
15 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines