Charm Rog Kyu Hota Hai: शरीर का सबसे बड़ा अंग है त्वचा (Skin). त्वचा बाहरी वातावरण के सीधे संपर्क में होने के कारण कई तरह की बीमारियों का शिकार होती है. त्वचा की इन्हीं दिक्कतों को चर्म रोग कहा जाता है. चर्म रोग ना केवल शारीरिक कष्ट देते हैं बल्कि मरीजों के लिए भावनात्मक और सामाजिक परेशानियां लेकर भी आते हैं. ऐसे में चर्म रोगों के कारणों को समझना और चर्म रोग से बचना जरूरी है. यहां जानिए चर्म रोग (Skin Diseases) होने के क्या कारण होते हैं.
चर्म रोग क्यों होता है | Skin Diseases Causes
संक्रमण के कारण
रोम छिद्रों या बालों के रोमों में बैक्टीरिया फंसने या मुंहासे या अन्य संक्रमण हो सकते हैं. फंगस या कवक के कारण दाद (Ringworm) और खुजली जैसी दिक्कतें होती हैं, परजीवी भी संक्रमण का कारण बनते हैं और विषाणु से हर्पीज चेचक जैसे रोग होते हैं.
आनुवांशिकी के चलते
आनुवींशिकी के कारण कुछ त्वचा रोग होते हैं, जैसे सोरायसिस और एटोपिक डर्मेटाइटिस यानी एग्जेमा. ये रोग पीढ़ी दर पीढ़ी एकदूसरे में जा सकते हैं.
इम्यूनिटी कमजोर होने से
जब शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली अतिसक्रिय हो जाती है या गलती से अपनी ही त्वचा की कोशिकाओं पर हमला करने लगती है तो एग्जिमा और सोरायसिस जैसे ऑटोइम्यून रोग हो सकते हैं.
हार्मोनल परिवर्तन
टीनेज में या फिर गर्भावस्था में शरीर में तेजी से हार्मोनल परिवर्तन होने लगते हैं. ऐसे में स्किन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं.
आयुर्वेद ये कारण बताता है
आयुर्वेद में शरीर में वात, पित्त और कफ जैसे दोषों के अंसतुलन को चर्म रोग का मुख्य कारण बताया जाता है.
केमिकल्स के कारण, धूप और स्ट्रेस
कठोर साबुन, क्लोरिन और केमिकल्स वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स, धूप में जरूरत से ज्यादा रहना, चिंता और मानसिक दिक्कतें या खानपान का सही तरह से ध्यान ना रखने पर स्किन से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है.
चर्म रोग से कैसे बचें
- साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. पसीने आने पर तुरंत धो लें.
- साफ और सूखे कपड़ें पहनें. मौसम के अनुसार कपड़े चुनें.
- त्वचा को नमी देना जरूरी है. शरीर पर मॉइस्चराइजर या लोशन लगाएं,
- पानी पीते रहें जिससे स्किन अंदरूनी रूप से हाइड्रेटेड रहे.
- एलर्जी से बचे रहें और अच्छी क्वालिटी की चीजों का इस्तेमाल करें.
- त्वचा को धूप से बचाकर रखें.
- अपने खानपान को अच्छा रखें और संतुलित और स्वस्थ आहार लें.
- स्ट्रेस मैनेजमेंट करें और योग या ध्यान करें.
- खुजली करने से बचें और शरीर को ना खरोचें.
- अपने पर्सनल प्रोडक्ट्स को किसी और से शेयर ना करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
2 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
18 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
21 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
22 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
23 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines