Cardiac Arrest Symptoms: आजकल सडन कार्डियक अरेस्ट के मामले बढ़ गए हैं, इससे कई सेलेब्रिटी की मौत भी हो चुकी है। हाल ही में एक मशहूर इन्फ्लुएंसर अंकित कालरा भी इसकी भेंट चढ़ गए। अंकित कालरा की पिछले साल ही शादी हुई थी। अबतक इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि आखिर अंकित की मौत हुई कैसे। अब इस बात का खुलासा हो गया है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया कि महज 29 वर्ष में अंकित को कार्डियक अरेस्ट कैसे आया। आइए जानते हैं कार्डियक अरेस्ट के मुख्य कारण और शुरुआती लक्षण।
कार्डियक अरेस्ट का कारण
अंकित को सोते समय कार्डियक अरेस्ट आया था, इस बीमारी को साइलेंट हार्ट अटैक भी कहते हैं। ये एक प्रकार का दिल का रोग है जिसमें हार्ट को ब्लड सप्लाई होने में मुश्किल होती है। कार्डियक अरेस्ट में इंसान के दिल में ब्लड पंप होना बंद कर देता है जिससे सांस लेने में दिक्कत आती है। हालांकि, इसके अधिकतर मामलों में इंसान बेहोश हो जाता है लेकिन अंकित के केस में वो सो रहे थे। कार्डियक अरेस्ट में इंसान के हार्ट तक ब्लड तो पहुंचता है लेकिन पंप नहीं कर पाता जिससे शरीर के बाकी अंग भी काम करना बंद कर देते हैं। इस पूरी स्थिति को कार्डियक अरेस्ट कहते हैं।
ये भी पढ़ें- Mpox vs Chickenpox: मंकीपॉक्स को चिकन पॉक्स समझने की न करें गलती, दोनों में हैं ये अंतर
इसके संकेतों को ऐसे पहचानें
छाती में हल्का दर्द महसूस होना, सांस लेने में तकलीफ, सुस्ती महसूस करना, घबराहट, हाई बीपी और ठंडे पसीने जैसे लक्षण दिख सकते हैं। कार्डियक अरेस्ट होने पर सबसे पहले बेहोशी होती है और इंसान अचानक गिर जाता है। होठ के नीचे ठुड्डी में दर्द, बाजू और बाएं हाथ में दर्द के साथ झनझनाहट महसूस करना भी इसके संकेत हो सकते हैं।
ये हैं बचाव के तरीके
अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। स्वस्थ और संतुलित आहार खाएं, रोजाना एक्सरसाइज करें तथा वेट को मेंटेन रखें। धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें। ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचें और पर्याप्त नींद लें। अपने बीपी और शुगर पर ध्यान दें, समय-समय पर इन्हें चेक करते रहें। साल में दो तीन बार फुल बॉडी चेकअप करवाएं।
yoga
कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए ले सकते हैं योग का सहारा
इन योगासनों को रोजाना करने से कार्डियक समेत कई हार्ट डिजीज से बचा जा सकता है। ये आसन हैं- सुखासन, वज्रासन, वृक्षासन और योग मुद्रा। रोज कुछ समय की मेडिटेशन से भी मिलेगा लाभ।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Constipation Tips: फ्रेश होने में होती है परेशानी? खाएं ये 5 सुपरफूड्स; मिलेगी राहत!
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
3 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
6 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
8 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
8 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
9 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
11 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines