हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

घी या तेल, कैंसर मरीजों के लिए क्या है फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

कैंसर की बीमारी एक गंभीर और जानलेवा बीमारी होती है। इस बीमारी में आपको कई बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, जिसमें डाइट और खाना भी शामिल होता है। क्या कैंसर के मरीजों को घी खाना चाहिए? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।

विज्ञापन

कैंसर एक घातक बीमारी है। दुनियाभर में इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में इस बीमारी को लेकर हमें कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। कैंसर कई बार खाने-पीने की चीजों से भी हो जाता है। इनमें तला-भुना और तेल से बनी चीजें शामिल होती हैं। घी और उसके फायदों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। भारत में देसी घी अधिकांश लोगों की डाइट का हिस्सा होता है। मगर क्या कैंसर के मरीजों को देसी घी खाना चाहिए? इस पर कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा बताते हैं कि घी बाकी सभी प्रकार के तेलों की तुलना में अधिक लाभकारी होता है। आइए जानते हैं क्यों?

ये भी पढ़ें- World TB Day: समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से

क्या बोले एक्सपर्ट?

दिल्ली के जाने-माने कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा बताते हैं कि हमें खान-पान में सबसे जरूरी चीज कुकिंग ऑयल पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। क्योंकि तेल सबसे बड़ा एलिमेंट है हेल्दी रहने या न रहने का। मार्केटिंग कंपनियों ने घी को नेगेटिव बताकर तेलों की बिक्री शुरू की जबकि घी इंडियन किचन का सबसे हेल्दी आइटम है। कैंसर के मरीज भी घी खा सकते हैं।

विज्ञापन

तेल क्यों हानिकारक?

डॉक्टर कहते हैं कि तेल हमारे शरीर के हर सेल में अब्जोर्ब होता है, जिस वजह से इसे हेल्दी नहीं माना जाता है। इससे वेट बढ़ता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल इंक्रीज होता है और दिल की बीमारियों का रिस्क बढ़ता है। रिफाइंड तेल और ऐसे तेल जिसमें बार-बार खाना पकाया गया है, खाने से कैंसर होने का रिस्क बढ़ता है। अगर तेल अच्छा नहीं है तो आपकी सेहत कभी सही नहीं रहेगी।

घी क्यों फायदेमंद

घी में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। देसी घी में पकाया हुआ खाना खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। घी में मौजूद शॉर्ट चेन फैटी एसिड्स होते हैं, जो पाचन के एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं। तेज आंच पर पकाए हुए घी में खाना तैयार करने से उसमें फ्री रेडिकल्स के तत्वों का निर्माण हो जाता है, जिससे सूजन की समस्या नहीं होती है। देसी घी में मौजूद अनसैचुरेटेड फैट्स मसल्स और बोन्स की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि घी खाने से कैंसर सेल्स भी नष्ट होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- World TB Day: पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola