Kidney Damage Reverse: किडनी शरीर का एक ऐसा अंग है जो चुपचाप पूरे शरीर की गंदगी को फिल्टर करके बाहर निकालता है, फ्लुइड्स और सॉल्ट को बैलेंस करता है, हार्मोन प्रोड्यूस करता है और पूरे शरीर को स्वस्थ रखता है. लेकिन, गुर्दे (Kidneys) खराब हो जाएं या कहें किडनी डैमेज हो जाए तो इससे पूरे शरीर की सेहत बिगड़ सकती है. किडनी डैमेज उलझाने वाला हो सकता है, कई बार किडनी समय दर समय धीरे-धीरे डैमेज हो सकती है तो कभी किडनी पर किसी तरह की चोट के कारण डैमेज हो सकता है. लेकिन, क्या किडनी डैमेज को रिवर्स किया जा सकता है? वैज्ञानिकों ने आखिर इसका हल ढूंढ निकाला है.
क्या किडनी डैमेज को रिवर्स किया जा सकता है | Can Kidney Damage Be Reversed
सेल मेटाबॉलिज्म में छपी स्टडी में यूनिवर्सिटी ऑफ उटाह हेल्थ के वैज्ञानिकों ने यह खुलासा किया है कि उन्होंने चूहों में हार्मफुल सेरेमाइड मॉलिक्यूल्स ब्लॉक करके एक्यूट किडनी इंजरी (AKI) को रिवर्स करके दिखाया है. सेरामाइड्स एक तरह का फैट होता है जो माइक्रोकॉन्ड्रिया को डैमेज करता है जिससे किडनी सेल्स खराब होती हैं और किडनी की चोट बढ़ती है.
अक्यूट किडनी इंजरी (Acute Kidney Injury) एक खतरनाक कंडीशन है जो शरीर पर जरूरत से ज्यादा तनाव पड़ने पर होती है, यह सेप्सिस या किसी बड़ी सर्जरी में हो सकता है. AKI इसलिए और ज्यादा गंभीर है क्योंकि इससे क्रोनिक किडनी डैमेज का लॉन्ग टर्म खतरा बढ़ता है और ट्रांसप्लांट के बेहद कम ऑप्शंस उपलब्ध होते हैं.
रिसर्च में क्या आया सामने
स्कॉट समर्स, पीएचडी, द्वारा निर्देशित टीम ने पाया कि जब सेरेमाइड प्रोडक्शन को जेनेटिकली अल्टर किया गया तो सुपर माइस में अक्यूट किडनी इंजरी डेवलप नहीं हुई. AKI की कंडीशन ही किडनी को डैमेज करती है. अच्छी बात यह है कि रिसर्चर्स ने सेन्टोरस थेरेप्यूटिक्स के एक ड्रग को भी टेस्ट किया जिसमें पाया गया कि जिस चूहे को यह ड्रग दिया गया था उसमें किडनी फंक्शन ठीक रहा और एक्टिव रहा.
एग्जामिनेशन में टीम ने पाया कि सेरेमाइड्स किस तरह किडनी सेल्स में माइक्रोकाइंड्रिया को क्षति पहुंचाते हैं जिससे माइक्रोकाइंड्रिया अपना आकार, असर और एनर्जी प्रोडक्शन को कम कर देते हैं. लेकिन, जब सेरामाइड्स लेवल कम होते हैं तो माइक्रोकाइंड्रिया सही तरह से स्ट्रेस में भी काम कर पाता है.
अगर ह्यूमन ट्रायल सफल होता है तो किडनी डैमेज को रिवर्स करके किडनी की दिक्कतों से लोगों को बचाया जा सकता है. माइक्रोकाइंड्रिया की सेहत सुनिश्चित करके ना सिर्फ किडनी डैमेज बल्कि डायबिटीज, हार्ट फेलियर और फैटी लिवर डिजीज से भी छुटकारा मिल सकता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
5 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
5 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
9 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
10 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
14 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines