Skipping Breakfast Cause Cancer: आप में से कितने लोग नाश्ता करते हैं? आपने अक्सर हर घर में देखा होगा कि काम के चक्कर में नाश्ता हो ही नहीं पाता है। घर में साफ-सफाई, खाना बनाना और ऑफिस में जाना। इन सब के बीच अक्सर हमें आदत होती है नाश्ता छोड़ देने की। अगर लंबे समय तक नाश्ता नहीं करते हैं तो शरीर में ग्लूकोज से लेकर कुछ प्रकार के कैंसर के होने का कारण बन सकता है।
जिन्हें अक्सर नाश्ता नहीं करने की आदत है उनमें कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा अधिक होता है। एक नई स्टडी के अनुसार, रोजाना नाश्ता करने वालों की तुलना में, जो लोग नाश्ता नहीं करते थे, उनमें ग्रासनली कैंसर (Esophageal Cancer), कोलोरेक्टल कैंसर(Colon Cancer), लिवर कैंसर (Liver Cancer) और पित्ताशय (Gall Bladder) और एक्स्ट्राहेपेटिक पित्त नली (Bile Duct Cancer) के कैंसर का खतरा ज्यादा था। नाश्ता न करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म में कमी, कोई पुरानी सूजन, मोटापा, हार्ट की बीमारी और कैंसर हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Jelly Belly Cancer क्या है? शरीर में दिखने वाले इन बदलावों को न करें नजरअंदाज, जानिए
एक डाइटिशियन के अनुसार, नाश्ता छोड़ने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर (Gastrointestinal Cancer) का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि यह ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में रुकावट पैदा करता है और ट्यूमर के बढ़ने का कारण भी बन सकता है।
नाश्ता न करने से शरीर पर प्रभाव
- ब्लड शुगर में गिरावट
- मेटाबॉलिज्म पर असर
- तनाव
- वजन बढ़ाना
- दिल की बीमारियों का खतरा
- बालों का झड़ना
- सूजन
सेहत में नाश्ते की क्या भूमिका है?
- नाश्ता करने से इंसुलिन के लेवल को स्थिर करने में मदद मिल सकती है।
- दिमाग की शक्ति बढ़ती है।
- मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
- मूड अच्छा और खुशी को बढ़ावा मिलता है।
- दिल स्वस्थ रहता है।
नाश्ते के लिए समय न हो तो क्या खाएं?
- ताजे फल
- सब्जियां, दही और दूध से बनी चीजें खाएं
- उबले अंडे
- दलिया
- पोहा, उपमा, बेसन से बना चिल्ला आदि
गैस्ट्रो कैंसर के रिस्क फैक्टर
- पेट में संक्रमण
- मोटापा
- धूम्रपान और शराब
- जेनेटिक सिंड्रोम
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
3 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
19 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
23 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
23 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines