ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सर्दियां और गर्मियां, दोनों ही मौसम में अलग-अलग परेशानियां पैदा हो जाती हैं। सर्दियों में ठंडे मौसम के चलते ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं और आपस में जमने लगती हैं। ठीक वैसे ही गर्मियों में जब तेज धूप पड़ने लगती है तो भी ब्लड वेसल्स का कॉन्ट्रैक्शन कम होने लगता है। इन लोगों का बीपी गर्मियों में लो हो सकता है जबकि सर्दियों में हाई हो जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि अगर बीपी के मरीज अपने ब्लड प्रेशर के मापदंड को सही से न चेक करें तो उन्हें कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। बीपी का उतार-चढ़ाव आपको हार्ट की बीमारियों की ओर धकेल सकता है। ऐसे में आपको सही उपचार और कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की एडवाइस।
क्या कहते हैं डॉक्टर?
गुरुग्राम मेदांता अस्पताल की सीनियर मेडिसिन कंसल्टेंट डॉक्टर आकांक्षा रस्तोगी बताती हैं कि गर्मियों में तापमान के बढ़ने से ब्लड प्रेशर का उतार-चढ़ाव हो सकता है। इससे बीपी लो होने की समस्या ज्यादा होती है, खासतौर पर उन लोगों के साथ जो बीपी कंट्रोल की दवाएं खाते हैं। उन्हें अपने बीपी की मॉनिटरिंग रेगुलर बेसिस पर करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से
बीपी लो होने के क्या कारण?
गर्मियों में बीपी कम होने के प्रमुख कारणों में से एक बॉडी में डिहाइड्रेशन होना है। इस स्थिति में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में नमक की मात्रा कम होने से भी बीपी का स्तर गिर सकता है। गर्मियों में नमक कम होने के पीछे प्रमुख कारण पसीना निकलना है। पसीना निकलने से शरीर में सोडियम लेवल भी घट जाता है। सोडियम घटने से सिरदर्द, चक्कर आना, थकान होना और लेटने के बाद भी अचानक उठने पर चक्कर आते हैं। गर्मियों में बीपी लो होने से हीट स्ट्रोक, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। लो बीपी के कुछ संकेतों में आंखों से धुंधला दिखाई देना, उल्टी की समस्या, बेहोशी होना और कमजोरी महसूस करना शामिल है।
फोटो क्रेडिट- freepik
बचाव के उपाय
- हाइड्रेटेड रहें, खूब पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो पाए।
- ठंडे स्थानों पर रहें, ज्यादा गर्मी में बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर के समय में।
- हल्का भोजन करें, चाय-कॉफी के सेवन से परहेज रखें।
- सत्तु, नारियल पानी और ताजे फलों का रस पिएं।
- छोटी उम्र के बच्चों और बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह दी गई है।
- बाहर का खाना कम से कम खाएं।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 hr agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
4 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
4 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
6 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
8 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
10 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
11 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines