Blood Tests: अच्छी हेल्थ के लिए शरीर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आजकल हम इतने व्यस्त रहते हैं कि अपने काम के चक्कर में कई चीजों में आलस कर जाते हैं, जिनमें हम अपनी सेहत को लेकर लापरवाही करते हैं। अच्छी सेहत के लिए जरूरी है स्वस्थ रहना और बीमारियों से बचकर रहना है।
ऐसे में शरीर को लेकर बिल्कुल कोताही न बरतें और हर 6 महीने में कुछ जरूरी खून की जांच करवाएं। क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे ही बीमारियां भी परेशान करती हैं। इसके लिए ब्लड टेस्ट आपके स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। ये टेस्ट आपके शरीर के उन क्षेत्रों का संकेत दे सकते हैं, जिन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है।
एक्सपर्ट एनुअल हेल्थ चेकअप के दौरान साल में कम से कम एक बार ब्लड टेस्ट कराना चाहिए। अगर आपको शुगर, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी जैसी पहले से ही कोई समस्या है, तो हर तीन से छह महीने में खून की जांच करानी चाहिए।
कम्प्लीट ब्लड काउंट, मेटाबोलिक पैनल, लिपिड पैनल, थायराइड पैनल और विटामिन डी लेवल की जांच के लिए कुछ जरूरी ब्लड टेस्ट जो हर किसी को करना चाहिए।
कम्प्लीट ब्लड काउंट (Complete Blood Count)
कम्प्लीट ब्लड काउंट (CBC) शरीर में लाल और व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को मापती है। यह खून की कमी यानी की एनीमिया और यहां तक कि ब्लड कैंसर जैसे संक्रमणों की पहचान करने में मदद करता है।
मेटाबॉलिक पैनल (Metabolic Panel)
मेटाबॉलिक पैनल शुगर या प्रीडायबिटीज की जांच के लिए आपके शरीर के ग्लूकोज लेवल की जांच करता है। यह आपके किडनी और लिवर की हेल्थ के बारे में बताता है, जिसमें शरीर में पोटेशियम, सोडियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी शामिल हैं।
लिपिड पैनल (Lipid Profile)
इस ब्लड टेस्ट के लिए पहले से खाली पेट रहने की जरूरत होती है। लिपिड पैनल शरीर में घटते और बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल की जांच करता है। इससे दिल की बीमारियों के बढ़ते जोखिम का संकेत मिल सकते हैं।
कार्डियक बायोमार्कर (Cardiac Biomarkers)
कार्डियक बायोमार्कर टेस्ट से शरीर में एंजाइम के लेवल की जांच कर सकते हैं। ये एंजाइम प्रोटीन होते हैं जो शरीर को भोजन को तोड़ने और ब्लड क्लॉट जमाने जैसी अलग-अलग केमिकल प्रोसेस को पूरा करने में मदद करते हैं।
विटामिन डी का स्तर (Vitamin D Level)
विटामिन डी का लेवल हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के शुरुआती संकेतों के बारे में बताने के लिए मदद करता है।
थायराइड का स्तर (Thyroid Level)
थायरॉयड टेस्ट से पता चलता है कि आपकी थायरॉयड ग्लैंड ज्यादा एक्टिव है या कम एक्टिव में है।
ये भी पढ़ें- कान के इंफेक्शन से बचने के लिए क्या करें?
ये भी पढ़ें- कहीं लाल तरबूज समझ आप तो नहीं खा रहे केमिकल?
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर करें। News24 की ओर से किसी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
7 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
11 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
12 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines