Raisins Benefits: हमारे शरीर के लिए किशमिश कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है और हर कोई अपनी डाइट में किशमिश को शामिल करते हैं। हालांकि, किशमिश खरीदने से पहले कई लोग इस बात को जरूर सोचते होंगे कि सेहत के लिहाज से कौन सी किशमिश फायदे करती है, क्योंकि इसमें भी कई रंग आपको देखने के लिए मिल जाएंगे। किशमिश सिर्फ हरी नहीं बल्कि लाल, पीली, काली और गोल्डन किशमिश होती हैं और अलग-अलग रंग के होने के इनके अपने ही फायदे होते हैं, लेकिन सबसे पहले आपको जानना चाहिए, आखिर कौन सी सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं।
ये हैं अलग-अलग तरह की किशमिश
काली किशमिश (Black Raisins)
काली किशमिश दुनिया भर में सबसे ज्यादा यूज होने वाली किशमिश है। ये अंगूरों को अच्छे से ड्राई करके बनाई जाती है। काली किशमिश में भरपूर फाइबर, आयरन और पोटेशियम का एक बढ़िया सोर्स है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट से भी प्रचुर हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाली सेल डैमेज होने से बचाव करती है।
काली किशमिश के फायदे
- हेयर फॉल होने से रोकता है और आयरन से भरपूर होने के कारण बालों को हेल्दी रखता है।
- काली किशमिश में नेचुरल जुलाब होते हैं, जो मल त्याग को रेगुलेट करने और आंत को साफ करने में हेल्प करते हैं।
- काली किशमिश विटामिन सी और ई का अच्छा सोर्स है, जो हेल्दी और चमकदार स्किन के लिए जरूरी हैं।
लाल किशमिश (Red Raisins)
लाल किशमिश लाल अंगूरों से बनाई जाती है और अपने टेस्ट और मोटी बनावट के लिए जानी जाती है। इन्हें हम फ्लेम किशमिश के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि ये फ्लेम सीडलेस लाल अंगूरों से बने होते हैं। लाल किशमिश एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पाई जाती हैं और विटामिन सी और के का अच्छा सोर्स है।
लाल किशमिश Image Credit: Freepik
लाल किशमिश के फायदे
- लाल किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने और डायबिटीज के जोखिम को कम करने में हेल्प करती है।
- लाल किशमिश में नेचुरल केमिकल्स होते हैं, जो कैविटी और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों को रोकने में हेल्प करते हैं।
- लाल किशमिश विटामिन ए से भरपूर होती हैं और ये आंखों के लिए जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें- गठिया के दर्द को अब नहीं पड़ेगा सहना, हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया समाधान
हरी किशमिश (Green Raisins)
हरी किशमिश लंबी और पतली होती है, ये रस से भरी और कोमल होती हैं। हरी किशमिश में भरपूर फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं और आयरन का बड़ा सोर्स है।
हरी किशमिश Image Credit: Freepik
हरी किशमिश के फायदे
- हरी किशमिश में नेचुरल केमिकल्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में हेल्प कर सकते हैं।
- हरी किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है, क्योंकि ये आयरन से भरपूर पाई जाती है।
- हरी किशमिश में नेचुरल एंजाइम होते हैं, जो खाने को तोड़ने और पाचन में मदद करते हैं।
सुनहरी किशमिश (Golden Raisins)
सुनहरी किशमिश एक अन्य प्रकार की किशमिश है, जिसे सीडलेस हरे अंगूरों से बनाया जाता है और इनका हल्का रंग बनाए रखने के लिए सल्फर डाइऑक्साइड से इलाज किया गया है। इसमें फाइबर, पोटेशियम और आयरन का अच्छा सोर्स है। उनमें नेचुरल शुगर भी ज्यादा होती है, जो बेकिंग और खाना पकाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाती है।
सुनहरी किशमिश Image Credit: Freepik
सुनहरी किशमिश के फायदे
- गोल्डन किशमिश डायटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है, जो पाचन को कंट्रोल करने और कब्ज को रोकने में हेल्प करता है।
- गोल्डन किशमिश में नेचुरल शुगर ज्यादा होता है, जो शरीर को एनर्जी देती है।
- गोल्डन किशमिश में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखता है।
सबसे बेहतर कौन ?
किशमिश में आप कोई भी चुन सकते हैं, क्योंकि ये सारी मिनरल, विटामिन और फाइबर से भरी हुई है, जो पाचन में हेल्प करती हैं, लेकिन गोल्डन किशमिश ओवरऑल हेल्थ के लिए सबसे बेस्ट होती हैं। इसमें भरपूर फाइबर, पोटेशियम, आयरन जैसे कई मिनरल्स मिलते हैं और इन्हें खाने का सही तरीका है, इनको रात में 8-9 किशमिश भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट सेवन करें। हालांकि, किसी भी चीज का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
15 mins agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
3 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
4 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
6 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
8 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
22 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
23 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines