Kalonji Benefits: आजकल ज्यादातर लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रस्त हैं. हालांकि, इन बीमारियों से निपटने के लिए आपको किसी भी तरह की दवा खाने की जरूरत नहीं है. आप घरेलू नुस्खों की ओर रुख कर सकते हैं और नेचुरल चीजों का सेवन कर सकते हैं. इन्हीं में से कलौंजी भी शामिल है, जिसे ब्लैक सीड के नाम से भी जाना जाता है. यह दिखने में भले ही छोटी हो, लेकिन इसके फायदे बड़े माने जाते हैं. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक रिसर्च तक, कलौंजी के गुणों का जिक्र मिलता है, जिसका सेवन करना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे खाने का सही तरीका क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या आपका पेट भी सुबह पूरी तरह साफ नहीं होता? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और पाएं तुरंत राहत
कलौंजी में क्या खास है?
एम्स के डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि कलौंजी में थाइमोक्विनोन (Thymoquinone) जैसा तत्व पाया जाता है. यह तत्व एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. यही तत्व शरीर में सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है.
कलौंजी खाने से कौन-सी बीमारी ठीक होती है?
- कई रिसर्च के मुताबिक, अगर आप कलौंजी का रोजाना सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है. यह इंसुलिन को बेहतर बनाने का काम करती है और रोजाना सेवन करने से फास्टिंग शुगर में भी सुधार होता है. हालांकि, डायबिटीज की दवा बंद करके सिर्फ कलौंजी पर निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है.
- कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं. आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं, लेकिन आपको संतुलित मात्रा में करना होगा, ताकि हाई बीपी को भी संतुलित किया जा सके.
- अगर आपको अस्थमा की बीमारी है या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो आपको कलौंजी का सेवन करना होगा. यह सूजन कम करने में मदद करता है और अस्थमा के मरीजों में सांस लेते वक्त होने वाली दिक्कत भी कम होने लगती है.
- अगर आपको गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो कलौंजी मददगार हो सकती है. यह पाचन एंजाइम को एक्टिव करती है और कब्ज की समस्या में भी हल्का फायदा हो सकता है.
कलौंजी खाने का सही तरीका क्या है?
डॉक्टर के मुताबिक, कलौंजी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. बेहतर होगा कि आप खाली पेट कलौंजी का सेवन करें और आधा चम्मच कलौंजी को गुनगुने पानी में डालकर पिएं. अगर आप चाहें तो इसे हल्का कूटकर शहद के साथ भी ले सकते हैं. इसके अलावा, आप कलौंजी का तेल भी पानी में डालकर पिएं, क्योंकि पेट को बहुत ही फायदा होता है.
किन लोगों को सावधान रहना चाहिए?
अगर आप गर्भवती हैं तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें. अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से बात करें.
इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कान में इंफेक्शन हो गया है? यहां जानिए Ear Infection के लक्षण कैसे दिखते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
55 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
2 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines