Benefits of Elaichi Water: हरी इलायची का प्रयोग हमारे घरों में खाना बनाने में किया जाता है. इस मसाले को मीठे तथा नमकीन दोनों प्रकार के व्यंजनों में डाला जाता है. इलायची व्यंजन को खुशबूदार बनाता है. क्या आप जानते हैं इलायची खाने से हमारे शरीर को भी काफी लाभ होता है. जी हां, हरी इलायची के नित्य-प्रतिदिन सेवन से दांतों और फेफड़ों को मजबूती मिलती है. आचार्य मनीष ने हाल ही में बताया है कि इलायची के पानी को खाली पेट पीने से कितने फायदे हो सकते हैं.
इलायची में कौन-कौन से पोषक तत्व हैं?
हरी छोटी इलायची में राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन-सी, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं. इलायची का सेवन करने से पानी से संबंधित बीमारियों के होने का भी रिस्क कम हो जाता है. इलायची महिलाओं की सेहत के लिए भी वरदान होती है. इलायची में फाइबर भी पाया जाता है.
इलायची पानी पीने के 5 फायदे। Benefits of Drinking Cardamom Water
दांतों के लिए फायदेमंद- इलायची का पानी पीने से दांतों में सड़न और कीड़े नहीं लगते हैं. इससे दांतों को मजबूती भी मिलती है.
ओरल हेल्थ के लिए गुणकारी- हरी इलायची का पानी पीने से ओवरऑल ओरल हेल्थ को बढ़ावा मिलता है. इससे मसूड़ों में सूजन नहीं होती है, मुंह से बदबू नहीं आती है और मसूड़ों से खून निकलने वाली समस्या भी दूर होती है.
फेफड़ों की सफाई करें- आचार्य मनीष ने बताया कि रोजाना इलायची का पानी पीने से फेफड़ों में जमा गंदगी भी बाहर निकलती है. यह पानी लंग डिटॉक्स में काफी मदद करता है.
सांस की तकलीफ दूर करें- अगर किसी को श्वास संबंधी समस्याएं होती रहती है या फिर आपको अस्थमा है तो उनके लिए भी इलायची का पानी बेहद फायदेमंद होता है. थायराइड के मरीजों के लिए भी इलायची का पानी पीना अच्छा होता है.
UTI से बचाएं- इलायची का पानी महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसके पानी को नियमित रूप से पीने से महिलाओं को यूटीआई और अन्य संक्रमणों से बचने में मदद मिलती है.
कैसे बनाए इलायची का पानी?
इसे बनाना काफी आसान है. आपको इसके लिए 1 गिलास पानी में 2 हरी इलायची को भिगोकर रातभर रखना है. सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करना चाहिए. अगर किसी को नॉर्मल नहीं पीना है तो वह सुबह इस पानी को उबाल कर भी पी सकता है.
ये भी पढ़ें-Fenugreek Water benefits: रोजाना मेथी दाने का पानी पीने से क्या होगा? जानिए कब और कैसे करें इसका सेवन
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
8 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
9 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
12 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
13 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
14 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
18 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines