Bater Egg Ke Fayde: सर्दी में अंडे खाने की मात्रा बढ़ जाती है. ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट में मुर्गी के अंडे खाना पसंद करते हैं. मुर्गी के अंडे आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन, आपको पता है कि कई ऐसे पक्षी हैं जिनका अंडा अपने आहार में शामिल किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो बटेर का अंडा अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे रोजाना खाने से स्वाद के साथ कई तरह के फायदे भी मिलेंगे. कई रिसर्च के मुताबिक बटेर का अंडा विटामिन बी 12 का बहुत ही अच्छा स्रोत हैं. बाकी इसके और भी फायदे हैं जिसे आइए इस लेख में जानते हैं.
बटेर का अंडा खाने के फायदे | Eating Benefits of Bater
हड्डियों के के फायदेमंद- बटेर में कई ऐसे तत्व होते हैं, जिससे हड्डियों को बहुत राहत मिलती है. वैसे भी हड्डियों के लिए विटामिन बहुत ही फायदेमंद है जो इसे मजबूत बनाने का काम किया जाता है.
दिमाग के लिए अच्छा- बटेर के अंडे मुर्गी के 4 अंडे के बराबर प्रोटीन होता है. अगर आप एक अंडा भी खाएंगे तो आपको काफी फायदा होगा. एक्सपर्ट के मुताबिक प्रोटीन दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है.
लिवर के लिए बेहतर- अगर आपका लिवर कमजोर है तो बटेर का अंडा बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. बटेर के अंडे में पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होता है. यह लिवर के लिए फायदेमंद है.
आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद- बटेर में बहुत ही ज्यादा पोटेशियम और विटामिन पाया जाता है. मैग्नीशियम की मात्रा भी काफी होती है, जो आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है.
इसे भी पढ़ें- रात में एसिडिटी हो तो क्या करें? बाबा रामदेव ने बताया कैसे मिलेगा Acidity से परमानेंट छुटकारा
रोजाना कितने खाने चाहिए बटेर अंडे?
बटेर का अंडा खाने से बहुत फायदे मिलते हैं, लेकिन इसमें देसी मुर्गी के चार अंडे के बराबर प्रोटीन होता है. ऐसे में एक ही अंडा खाना सही रहेगा क्योंकि ज्यादा अंडे शरीर में गर्मी पैदा कर सकते हैं.
कब नहीं खाना चाहिए बटेर का अंडा?
बटेर का अंडा तब नहीं खाना चाहिए जब आपको अंडों से एलर्जी हो या आपको अंडा खाने से दिक्कत हो. अगर आपको साल्मोनेला जैसा कोई संक्रमण है तो भी बटेर का अंडा ना खाएं. हालांकि, अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट से पूछ लेना बेहतर है.
कैसे करें डाइट में शामिल?
आप इसका अंडा कई तरह से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. बटेर का अंडा उबालकर या आमलेट बनाकर खाया जा सकता है. आप इसकी सब्जी भी तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Year Ender 2025: इस साल वायरल रहे ये 5 फिटनेस ट्रेंड्स, लोगों ने कसरत के मामले में नहीं छोड़ी कोई कसर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 hr agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
3 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
5 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
22 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines