Bad Breath Halitosis: मुंह से बदबू आना ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. इसे हैलिटोसिस कहते हैं. अक्सर ही किसी के मुंह से बदबू (Muh Se Badbu) आती है तो कह दिया जाता है कि अच्छे से ब्रश करो, सही तरह से जीभ साफ करो या फिर मुंह को माउथवॉश से धो लो और देखो बदबू चली जाएगी. लेकिन, कई बार मुंह की अच्छी तरह सफाई करने के बाद भी मुंब की बदबू नहीं जाती है. अगर आप भी मुंह को अच्छे से साफ करने के बाद भी मुंह से आने वाली बदबू से परेशान हैं तो यहां जानिए इसके पीछे कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है. सेहत संबंधी दिक्कतें भी मुंह से बदबू आने की वजह बन सकती हैं.
किस बीमारी में मुंह से बदबू आती है
पेट खराब होना – पाचन खराब होने पर मुंह से बदबू आ सकती है. खाना सही तरह से ना पचने पर पेट में ही फर्मेंट होने लगता है और इसकी बदबू खाद्य नली से होते हुए मुंह तक आने लगती है. जिन लोगों का पाचन खराब होता है, जिन्हें कब्ज होती है या फिर गट में बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है उनके मुंह से बदबू आ सकती है.
यह भी पढ़ें –आंखों पर भी नजर आते हैं किडनी खराब होने के लक्षण, जानिए Kidney Disease का पहला संकेत क्या होता है
डायबिटीज – मुंह से ऐसी बदबू आना जैसे अभी-अभी कोई फल खाया है डायबिटीज (Diabetes) का संकेत हो सकता है. यह तब होता है जब शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम होती है और शरीर एनर्जी के लिए फैट ब्रेक करने लगता है, इससे कीटोंस प्रोड्यूस होते हैं जो खून में जमने लगते हैं और मुंह से बदबू आने की वजह बनते हैं.
लिवर की दिक्कतें – लिवर खराब (Liver Damage) होने लगता है तो इस कारण भी मुंह से बदबू आ सकती है. इसे लिवर ब्रेथ कहते हैं. ऐसा तब होता है जब सल्फ कंपाउंड्स रक्त वाहिनियों में रक्त के साथ ही बहने लगते हैं. इसकी वजह लिवर का सही तरह से टॉक्सिंस को बाहर करके शरीर से ना निकाल पाना होता है.
इंफेक्शन के कारण – मुंह से बदबू आने की वजह मुंह, गले या फिर फेफड़ों के इंफेक्शन भी हो सकते हैं. इस तरह के इंफेक्शन सीधे तौर पर ओरल हेल्थ को प्रभावित करते हैं.
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए
मुंह से अगर लगातार बदबू (Mouth Smell) आ रही है, हर दिन बदबू आ रही है और मुंह की अच्छी तरह सफाई करने के बाद भी बदबू आ रही है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. पहले आप डेंटिस्ट से संपर्क कर सकते हैं जिससे डेंटिस्ट दांतों से जुड़ी परेशानी आपको बता देंगे. अगर डेंटिस्ट किसी तरह के इंफेक्शन की संभावना बता रहे हैं तो जनरल फिजीशियन से संपर्क किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – तीखा नहीं खाते फिर भी हो जाती है एसिडिटी? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा तुरंत करा लें ये 3 टेस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
31 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines