Symptoms Of Weak Uterus In Hindi: शादी के बाद हर महिला का सपना होता है कि वह मां बने और अपने खानदान को आगे बढ़ाए. हालांकि, कई बार महिलाएं शादी के बाद भी मां नहीं बन पातीं और जिंदगी भर एक बच्चे के लिए तरसती हैं. इसकी कई वजह हो सकती हैं, लेकिन सबसे अहम बच्चेदानी का हेल्दी रहना है. अगर वह ही हेल्दी नहीं रहेगी तो आपको दिक्कत हो सकती है. इसलिए डॉक्टर शोभा गुप्ता (स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ) का कहना है कि अगर किसी महिला की बच्चेदानी कमजोर है तो उसे पेल्विक एरिया में दर्द की शिकायत होगी. हालांकि, बच्चेदानी एकदम नहीं खराब होती, इसके कई शुरुआती लक्षण होते हैं जिनके बारे में सभी को जानना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- सुनिए… जल्दबाजी में खाना खाने से हो सकती है गंभीर बीमारी, लापरवाही करने पर शरीर में दिखते हैं कई बदलाव
बच्चेदानी कब खराब होती है?
बच्चेदानी तब खराब होती है जब इसमें किसी भी तरह का संक्रमण होता है, सूजन आ जाती है, फाइब्रॉड्स, या कमजोरी आ जाती है. अगर आपको इसमें से कुछ भी महसूस हो रहा है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं.
बच्चेदानी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
पीरियड्स में दिक्कत आना- जब बच्चेदानी खराब होती है तो पीरियड्स में परेशानी होना शुरू हो जाती है. अगर आपको बहुत ज्यादा खून आ रहा है या दर्द महसूस हो रहा है तो एक बार डॉक्टर से बात करें.
बार-बार पेशाब आना- पेशाब आना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा आना ठीक नहीं. ऐसा अक्सर बच्चेदानी में खराबी आने की वजह से भी हो सकता है. आपको एक महिला डॉक्टर को दिखाना चाहिए.
फर्टिलिटी चैलेंजेस- अगर आपको बच्चे कंसीव करने में दिक्कत हो रही है या बच्चा लंबे वक्त तक ठहर नहीं रहा तो आपको बच्चेदानी में दिक्कत हो रही है. इसके लिए डॉक्टर से बातचीत करें और हल निकालने की कोशिश करें.
पीठ में दर्द रहना- वैसे तो पीठ में दर्द रहना बहुत ही आम है. लेकिन अगर आपको पीरियड्स में दिक्कत के साथ कमर में दर्द महसूस हो रहा है तो यह बच्चेदानी खराब होने का शुरुआती लक्षण हो सकता है.
बच्चेदानी को हेल्दी रखने के लिए आप क्या खाएं?
आप अपने खानपान में अच्छी चीजें शामिल करें. आप हेल्दी चीजें जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां और फल खासतौर से जामुन को अपने आहार में शामिल करें. यकीनन इससे आपको बहुत ही फायदा होगा, बाकी एक महिला डॉक्टर से बात भी करते रहें.
इसे भी पढ़ें- गांठ का सबसे अच्छा इलाज क्या है? आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव ने बताया शरीर में गांठ कैसे ठीक करें
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
9 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
12 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
14 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
14 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
15 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
17 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines