Ayushman Arogya Mandir In Delhi: दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के बजाय आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू होने जा रहा है। मोहल्ला क्लीनिक आप सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक स्वास्थ्य योजना थी, जिसमें लोगों को मुफ्त मेडिकल सेवा उपलब्ध करवाई जाती थी। भाजपा ने इसे नए तरीके से पेश करने का फैसला लिया है। सरकार इन क्लीनिक्स को अर्बन आरोग्य आयुष्मान मंदिर में तब्दील करेगी। साथ ही, नगर निगम डिस्पेंसरियों को भी अर्बन आरोग्य मंदिर में शामिल किया जाएगा। आइए जानते हैं आरोग्य मंदिर के बारे में कुछ नई बातें।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गर्भावस्था और शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक सेवाएं एवं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल, संचारी रोगों का प्रबंधन, नॉन कम्युनिकेबल डिजीज की स्क्रीनिंग और ओपीडी जैसी सेवाएं मिलेंगी। वहीं, मोहल्ला क्लीनिक में बुखार, दस्त, स्किन और सांस संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती थी।
आरोग्य मंदिर के अधीक्षक क्या बोलें?
यूपी के बर्डपुर इलाके के सिद्धार्थनगर में आरोग्य मंदिर के अधीक्षक डॉक्टर सुबोधचंद बताते हैं कि आरोग्य मंदिर की शुरुआत होने के बाद से सीएससी, पीएससी और ओपीडी से जुड़े कार्यों को करने में सहायता मिली है। साथ ही, हम लोग हर प्रकार के कम्यूनिकेबल डिजीज, वाटर डिजीज और वायरल संक्रमणों का इलाज जमीनी स्तर पर ही कर लेते हैं। आरोग्य मंदिर की मदद से लोगों को अपने घर के निकट ही मेडिकल सुविधा मिल रही है। यहां लोगों को गंभीर बीमारियों के बारे में शुरुआती जांचों जैसे हाइपरटेंशन, शुगर से लेकर कैंसर तक की स्क्रीनिंग उपलब्ध करवाई जाती है। इसके साथ-साथ मरीजों को आगे के उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों और डॉक्टरों के लिए रेफर भी किया जाता है।
दवाओं की भी सुविधा
आरोग्य मंदिर में गर्भावस्था से जुड़ी सभी प्रकार की सेवाएं गर्भवती महिला और जन्म के बाद शिशु और माता, दोनों को दी जाती हैं। हर बुधवार को टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। साथ ही, सेंटर में आयरन, कैल्शियम जैसी दवाएं भी लोगों को प्रोवाइड की जाती हैं। आरोग्य मंदिर में डिलीवरी करवाने की भी सुविधा दी जाती है। इमरजेंसी स्थिति को हैंडल करने के लिए भी स्पेशल टीम मौजूद है।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 hr ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
2 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
10 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines