Health Tips: आजकल के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी सेहत को लेकर काफी ज्यादा चिंता में रहते हैं. कुछ फेफड़ों (Lungs) की दिक्कत से जूझ रहे होते हैं तो कुछ खांसी (Cough) और जुकाम (Cold) से. जिसके चलते लोग डॉक्टर के चक्कर काटते रहते हैं लेकिन कुछ फायदा नजर नहीं आता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं साथ ही चाहते हैं कि घरेलू उपायों से अपनी शारीरिक दिक्कतों से छुटकारा पाना तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट आचार्य मनीष से कि आप कैसे इस आयुर्वेदिक (Ayurvedic Kadha) काढ़े से अपनी दिक्कतों से राहत पा सकते हैं.
इस तरह बनाएं काढ़ा
एक्सपर्ट आचार्य मनीष के मुताबिक अगर आपको जुकाम रहता है, साथ ही आपके फेफड़े कमजोर हैं तो आप रोजाना इस एक काढ़े को जरूर बनाकर इसका सेवन करें. इसको बनाने के लिए आपको 5 चीजों की जरूरत पड़ेगी जो कि हैं: दालचीनी, तुलसी, लौंग, इलायची, साथ ही थोड़ा सा टुकड़ा गिलोय का. इन चीजों को आप समान मात्रा में ले लें. इसके बाद आप इसको रोजाना काढ़ा बनाकर पीएं.
आचार्य मनीष के अनुसार इस काढ़े को पीने से आपको इन दिक्कतों से काफी राहत मिल जाएगी. साथ ही हफ्ते भर में आपको जुकाम, खांसी और कमजोर फेफड़ों से छुटकारा मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें- Health Tips: चाहते हैं इम्यूनिटी बूस्ट करना? रोजाना खाली पेट खा लें Sadhguru का बताया हुआ ये खट्टा फल
काढ़े के फायदे
इस आयुर्वेदिक काढ़े में शामिल सभी सामग्री जैसे दालचीनी, तुलसी, लौंग, इलायची और गिलोय, प्राकृतिक (Natural Medicine) औषधीय गुणों से भरपूर हैं. दालचीनी और लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) और एंटी-बैक्टीरियल (Anti-bacterial) तत्व होते हैं जो फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं और सांस की समस्याओं से राहत देते हैं. तुलसी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidant) है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. गिलोय का प्रयोग आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने और शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करने के लिए किया जाता रहा है. यह काढ़ा न केवल खांसी और जुकाम में आराम देता है बल्कि फेफड़ों को स्वस्थ बनाए (Healthy Lungs) रखता है, जिससे आप सर्दी-ज़ुखाम के मौसम में भी मजबूत और तंदरुस्त रह सकते हैं. नियमित सेवन से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और यह काढ़ा आपके स्वास्थ्य का एक असरदार साथी बन जाता है.
ये भी पढ़ें- लीची खाने में की गई यह गलती बन सकती है दिमाग में सूजन की वजह, डॉक्टर ने चेताया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
6 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
10 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
12 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
14 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines