Asthma risk in winter season: सर्दी का मौसम रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। इससे अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (Chronic Obstructive Pulmonary Disease) जैसी सांसों से जुड़ी बीमारियों को बढ़ा सकता है। ठंडी हवा में सांस लेने से वायुमार्ग में जलन हो सकती है और सांस फूलना, खांसी और कफ बनना जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं। इसी तरह ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से सर्दियों में अस्थमा के लक्षण ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।
ज्यादा समय अंदर बिताना, पालतू जानवरों की रूसी, डस्ट पार्टिकल्स और यहां तक कि चिमनी में आग जैसे लक्षण कर सकते हैं। अगर हम बाहर निकलते हैं, तो ठंडी हवा के संपर्क में आने की वजह से भी अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं। सर्दी और फ्लू जैसे रेस्पिरेटरी इंफेक्शन में बढ़ोतरी हुई है, जो आगे चलकर अस्थमा अटैक का कारण बन सकता है।
अस्थमा मरीजों के लिए बचाव के टिप्स
हाईड्रेशन रखना जरूरी है
खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी पिएं। सर्दियों में कई लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं, जो उनके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा, खुद को हेल्दी रखने और सांसों के संक्रमण से खुद को बचाने के लिए हेल्दी डाइट लें।
हाथों की सफाई रखें
हाथ की सफाई खुद को सुरक्षित रखने के लिए एक अच्छा तरीक है। सर्दी और फ्लू जैसी सांसों से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए हाथों को साबुन से वॉश करें या 20 सेकेंड तक सादे पानी से धोएं।
अस्थमा को कंट्रोल करने के टिप्स, जानें डॉ. अपार अग्रवाल की इस Video में-
अपने आप को कवर करें
बाहर जाने से पहले अपने आप को हमेशा कवर रखें। स्कार्फ, दस्ताने और एक एक्ट्रा जैकेट रखें। ज्यादा ठंड होने पर आपको मुसश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- ये 7 अलग-अलग यूरिन के रंग बताते हैं सेहत का हाल, जानें कैसे
नाक से सांस लेने की कोशिश करें
सर्दी फ्लू का मौसम है, जो अस्थमा के लक्षणों को ट्रिगर कर सकता है। जब आप बाहर हों, तो अपनी नाक से सांस लेना ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि नाक के रास्ते हवा को आपके फेफड़ों में जाने से पहले नम कर देते हैं।
वैक्सीन लगवाएं और मेडिसिन लें
इन्फ्लूएंजा, निमोनिया और कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन लगवाएं। डॉक्टर की बताई गई अस्थमा की दवा लेना जारी रखें। अगर आपको ऐसे कोई लक्षण दिखते हैं, तो नजरअंदाज न करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- खुशबू बाले प्रोडक्टस से बचें
- पालतू जानवरों के साथ ज्यादा समय न बिताएं
- डस्ट पार्टिकल्स से बचें
- दीवारों और फर्श को सुखाने के लिए बाथरूम में पंखे का इस्तेमाल करें
- रसोई में एग्जॉस्ट फैन का यूज करें
- नमी से बचने के लिए पाइप और खिड़कियां को ठीक रखें
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
11 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
16 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines